hamburger icon
A
Read in English

बार-बार उल्टी आना ब्रेन कैंसर की ओर करता है इशारा, इन 5 संकेतों को गलती से भी न करें इग्नोर

Brain Tumor Ke Shuruati lakshan: ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों में लगातार सिरदर्द, बार-बार उल्टी जैसे इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। तो आइए, जानते हैं कि कौन से है वो 5 शुरुआती लक्षण -

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 8, 2025, 12:21 PM

बार-बार उल्टी आना ब्रेन कैंसर की ओर करता है इशारा, इन 5 संकेतों को गलती से भी न करें इग्नोर photo icon1/6

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचानें?

ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसकी पहचान अक्सर देर से होती है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण आम समस्याओं जैसे सिरदर्द, बार-बार उल्टी, धुंधला दिखाई देना और थकान से मिलते-जुलते हैं। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो इलाज आसान हो सकता है और बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। आपको बता दें कि लोग इन्हें हल्के में ले लेते हैं, अगर ये लक्षण लगातार बने रहें और धीरे-धीरे बढ़ते जाएं, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे ब्रेन ट्यूमर के 5 शुरुआती लक्षणों के बारे में -

बार-बार उल्टी आना ब्रेन कैंसर की ओर करता है इशारा, इन 5 संकेतों को गलती से भी न करें इग्नोर photo icon2/6

याददाश्त कमजोर होना

आपको बता दें कि ब्रेन ट्यूमर मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। जिसमें व्यक्ति अचानक चिड़चिड़ा, उदास या गुस्सैल हो सकता है। साथ ही, याददाश्त कमजोर होना, ध्यान केंद्रित न कर पाना या निर्णय लेने में दिक्कत आना भी शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। Also Read - Myth And Fact: लोगों में बैठ गया है बीमारी का डर, कहीं मोबाइल के इस्तेमाल से न हो जाए ब्रेन ट्यूमर

बार-बार उल्टी आना ब्रेन कैंसर की ओर करता है इशारा, इन 5 संकेतों को गलती से भी न करें इग्नोर photo icon3/6

लगातार कई दिनों तक सिरदर्द होना

ब्रेन ट्यूमर का सबसे आम और शुरुआती लक्षण सिरदर्द होता है। सामान्य सिरदर्द से अलग यह दर्द सुबह उठने पर ज्यादा होता है और अक्सर दवाइयों से भी ठीक नहीं होता है। समय के साथ सिरदर्द बार-बार होना बढ़ जाता है इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए साथ ही, डॉक्टर से तुंरत मिलना चाहिए।

बार-बार उल्टी आना ब्रेन कैंसर की ओर करता है इशारा, इन 5 संकेतों को गलती से भी न करें इग्नोर photo icon4/6

उल्टी और जी मिचलाना

आपको बता दें कि बिना किसी पेट संबंधी समस्या के अचानक से उल्टी होना या लगातार जी मिचलाना भी ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। यह संकेत अक्सर सुबह ज्यादा होता है और दवाई लेने पर भी आराम नहीं देता है। इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।  Also Read - बार-बार सिरदर्द हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का संकेत-इस महिला की कहानी से समझें कब हो सतर्क

बार-बार उल्टी आना ब्रेन कैंसर की ओर करता है इशारा, इन 5 संकेतों को गलती से भी न करें इग्नोर photo icon5/6

चलने-फिरने में परेशानी

अगर ट्यूमर आपके दिमाग के उस हिस्से को प्रभावित करता है, जो संतुलन नियंत्रित करता है। जिससे चलते समय लड़खड़ाना, हाथ-पैर में कमजोरी या तालमेल बिगड़ना जैसी समस्या दिख सकती है। इस संकेत को भी नजरअंदाज करना आपके दिमाग के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए तुरंत ही इसका इलाज करवाना चाहिए।