डायबिटीज के लिए कौन-सी ड्रिंक फायदेमंद हैं? जानें 5 पेय जो दूर करेंगे शुगर

Best Drinks For diabetes: डायबिटीज के पेशेंट अक्सर इस परेशानी में रहते हैं कि अपने अंदर की क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें! क्योंकि उनका भी मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में आप आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा की बताई इन ड्रिंक पी सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 22, 2025, 12:30 PM

डायबिटीज के लिए कौन-सी ड्रिंक फायदेमंद हैं? जानें 5 पेय जो दूर करेंगे शुगर photo icon1/6

डायबिटीज में फायदेमंद ड्रिंक

Diabetes Mai Kaun Si Drink Pi Sakte Hain: आजकल कुछ बीमारियां इतनी आम हो गई हैं कि नौजवान भी उसकी चपेट में आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं डायबिटीज की, जो शरीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से और पर्याप्त इंसुलिन न बनने के कारण व उसका सही उपयोग न होने के कारण होती है। इस दौरान पेशेंट को मीठा न खाने की हिदायत दी जाती है, लेकिन भला जुबान पर कंट्रोल करना इतना आसान थोड़ी है। इसलिए आज हम आपको इंस्टाग्राम पर आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सवालिया और डॉक्टर नील सावलिया द्वारा शेयर की गई 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो डायबिटीज के पेशेंट के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही ये स्वाद में इतनी टेस्टी हैं कि आपकी क्रेविंग को शांत करने में भी मदद करेंगी।

डायबिटीज के लिए कौन-सी ड्रिंक फायदेमंद हैं? जानें 5 पेय जो दूर करेंगे शुगर photo icon2/6

डायबिटीज वाले पीएं बेल का जूस

डॉक्टर के अनुसार 'बेल (एगल मारमेलोस) डायबिटीज में बहुत लाभकारी है क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, भरपूर फाइबर होता है जो शुगर के अब्सॉप्शन को धीमा करता है और नेचुरल कंपाउंड इंसुलिन सेंसिटिविटी को एन्हांस करते हैं। इसके कड़वे-कसैले गुण अतिरिक्त कफ और पित्त (आयुर्वेदिक दृष्टिकोण) को बैलेंस करते हैं, जिससे मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। बेल के पत्ते और कच्चे फल ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन में सुधार के लिए खासतौर से उपयोगी होते हैं। Also Read - बिना मीठा खाए भी आपका ब्लड शुगर क्यों बढ़ रहा है, एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे का कारण

डायबिटीज के लिए कौन-सी ड्रिंक फायदेमंद हैं? जानें 5 पेय जो दूर करेंगे शुगर photo icon3/6

कोकम शरबत है फायदेमंद

कोकम जूस एक फ्रेश और ठंडा करने वाली ट्रेडिशनल ड्रिंक है, जो डायबिटीज में फायदेमंद हो सकती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह ड्रिंक हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है। इसका नेचुरल खट्टापन पाचन में सहायक होता है और एसिडिटी को रोकता है। साथ ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। बिना चीनी के बनाया गया कोकम जूस डेली हेल्थ के लिए एक सेफ होता है।

डायबिटीज के लिए कौन-सी ड्रिंक फायदेमंद हैं? जानें 5 पेय जो दूर करेंगे शुगर photo icon4/6

आंवला का जूस

आंवला का जूस डायबिटीज के पेशेंट के लिए बहुत ही ज्यादा बेनेफिशियल होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करने और ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली रेगुलेट करने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो पेनक्रियाज को प्रोटेक्ट करने और लॉंग टर्म कॉम्प्लिकेशन को कम करने में मदद करते हैं। डॉक्टर ने पोस्ट में बताया कि आयुर्वेद में मधुमेह को ठीक करने के लिए आंवला से तैयार ये ड्रिंक बहुत फायदेमंद है, क्योंकि ये कफ और पित्त को बैलेंस करती है। Also Read - शुगर को कंट्रोल करना है तो आज से ही करें ये वाला योगासन| Yoga For Diabetes

डायबिटीज के लिए कौन-सी ड्रिंक फायदेमंद हैं? जानें 5 पेय जो दूर करेंगे शुगर photo icon5/6

दिया हील टी

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार दिया हील टी एक यूनिक आयुर्वेदिक मिक्सचर है, जो ब्लड शुगर लेवल के साथ हमारी पूरी हेल्थ को सुधारने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए अर्जुन की छाल, दालचीनी, मेथी और गुड़हल, इलायची जैसी कई खास जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी मिलकर बॉडी को प्यूरिफाई करने और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद करती हैं और डायबिटीज में फायदेमंद होती हैं।

डायबिटीज के लिए कौन-सी ड्रिंक फायदेमंद हैं? जानें 5 पेय जो दूर करेंगे शुगर photo icon6/6

खस-पुदीना शरबत

पुदीना और खस की जड़ों के तैयार ड्रिंक शरीर के लिए रिफ्रेशिंग होती है और डायबिटीज-फ्रेंडली ड्रिंक है। खस (वेटिवर) प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बार-बार प्यास लगने को कम करता है और मन को शांत करता है। जबकि पुदीना डाइजेशन में मदद करता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और पेट को हल्का रखता है। ये दोनों मिलकर पित्त को बैलेंस करने, शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने और ब्लड शुगर को बढ़ाए बिना गर्मी से राहत पाने का एक रिफ्रेशिंग तरीका प्रदान करते हैं। यही कारण है कि यह ड्रिंक मधुमेह रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - किस देश में डायबिटीज के मरीज सबसे ज्यादा? भारत का नाम ढूंढते रह जाओगे