लू लगने से चेहरे पर दिखाई देते हैं 3 लक्षण, भरी गर्मी में बाहर निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान

जिस तरह दिन ब दिन गर्मी बढ़ती जा रही है, हमारी त्वचा पर भी इसका असर दिखने लगा है। तेजी से बढ़ती लू हमारी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकती है। आज हम आपको ऐसे ही 3 लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो ये दर्शाते हैं कि आपकी त्वचा लू का शिकार हो रही है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated: June 13, 2025, 12:51 PM

लू लगने से चेहरे पर दिखाई देते हैं 3 लक्षण, भरी गर्मी में बाहर निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान photo icon1/6

धूप में झुलसती त्वचा के लिए टिप्स

भरी गर्मी में कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं, लेकिन स्कूल, कॉलेज और नौकरी के कारण हमें बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में जिस तरह दिन ब दिन शहरों का पारा बढ़ता जा रहा है, स्किन और हेल्थ को प्रभावित होने से रोकना बहुत ही जरूरी हो गया है। लू के लक्षण सिर्फ हमारे स्वास्थ्य पर ही नहीं दिखते हैं, बल्कि हमारी त्वचा भी बताती है कि हमें लू लग रही है। कैसे? आपको लू लगने से चेहरे पर दिखाई देने वाले 3 लक्षणों के बारे में बताते हैं।

लू लगने से चेहरे पर दिखाई देते हैं 3 लक्षण, भरी गर्मी में बाहर निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान photo icon2/6

बार-बार स्किन का लाल होना (Heat Rash)

जब हम ज्यादा समय तक धूप में रहते हैं या फिर हमारी त्वचा पर लू का असर होने लगता है, तो स्किन रेड होनी शुरू हो जाती है। इसमें चेहरा, हाथ, गला और शरीर के खुले अंग शामिल हैं। ऐसा किसी भी प्रकार की त्वचा वालों के साथ हो सकता है, इसलिए आप शरीर को ढकने वाले कपड़े ही पहनें। Also Read - हीटवेव में सांस लेने में दिक्कत क्यों होती है? डॉक्टर से जानें सांस फूलने लगे तो क्या करें

लू लगने से चेहरे पर दिखाई देते हैं 3 लक्षण, भरी गर्मी में बाहर निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान photo icon3/6

त्वचा में रूखापन आना (Skin Dryness)

अक्सर आपने महसूस किया होगा कि गर्मियों में हमारी स्किन इतनी ड्राई होनी शुरू हो जाती है कि बार-बार लोशन या मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत महसूस होती है। ये समस्या भी हर तरह की स्किन टाइप वालों के साथ हो सकती है, लेकिन ड्राई स्किन वालों के लिए ये स्थिति और भी खतरनाक है, क्योंकि रूखी त्वचा और भी शुष्क हो जाएगी।

लू लगने से चेहरे पर दिखाई देते हैं 3 लक्षण, भरी गर्मी में बाहर निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान photo icon4/6

स्किन का टैन होना (Skin Tanning)

ये जानते हैं हुए भी कि घर से बाहर बहुत गर्मी है और इसकी तपन जानलेवा है, हम अपनी त्वचा की देखभाल में चूक कर देते हैं और टैनिंग से अपने चेहरा, हाथ-पैर काले कर लेते हैं। ऐसे में अपनी त्वचा को लू लगने से बचाने के लिए सही स्किन केयर को जरूर फॉलो करें। साथ ही सनस्क्रीन लगाना और टैन रिमूवल पैक का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें। कारणों के बाद आइए हम जानते हैं तपती गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें। Also Read - MoHFW ने जारी की एडवाइजरी, एम्प्लाइज और वर्कर के लिए बताए हीटवेव से बचने के तरीके

लू लगने से चेहरे पर दिखाई देते हैं 3 लक्षण, भरी गर्मी में बाहर निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान photo icon5/6

घर से बाहर निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान (Heatwave Skin Care Tips)

अगर आप लू में बाहर निकल रहे हैं तो डार्क कलर के कपड़े पहनने से बचें और हल्के रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें। साथ ही सनस्क्रीन को अपने डेली स्किन केयर में शामिल करें और हर 2 घंटे में या धूप में जाने से पहले जरूर लगाएं।

लू लगने से चेहरे पर दिखाई देते हैं 3 लक्षण, भरी गर्मी में बाहर निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान photo icon6/6

ऐसे करें एक्सट्रा केयर

सूरज की हानिकारक किरणों से न सिर्फ हमारी स्किन पर असर पड़ता है, बल्कि शरीर के बाकी हिस्से भी प्रभावित होते हैं। इसलिए आप घर से निकलने से पहले अपने चेहरे को स्कार्फ से ढ़कें, आई प्रोटेक्शन के लिए गॉगल्स का इस्तेमाल करें, छाता जरूर लेकर चलें। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - AIIMS की रिसर्च में पाया लू से ब्रेन का कौन सा हिस्सा डैमेज होने से होती है मौत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source