hamburger icon
A
Read in English

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम

जानें, उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो आपकी रसोई में मौजूद हैं और इनके सेवन से आप अपना वजन काबू में रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: July 14, 2019, 1:04 PM

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon1/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 1

भारतीय खाद्य पदार्थ में कई चीजें ऐसी हैं, जो सेहत के लिए काफी हेल्दी तो होती ही हैं, वजन कम करने (Weight loss foods in hindi) में भी मदद करती हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो कुछ मसालों, अनाज और सब्जियों का सेवन नियमित रूप से सेवन करें। वसायुक्त भोजन करने से ही वजन बढ़ने लगता है। और आजकल लोगों का खानपान जैसा होता जा रहा है, उसमें जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड अधिक शामिल होता है। यही आदतें आपके मोटापे को जन्म देने का कारण बनती हैं। आज के समय में अधिकांश लोग भारतीय व्यजनों में संतुलित आहार को छोड़कर वसायुक्त खाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, जिससे बीमारी के साथ मोटापे की समस्याएं भी तेजी से पनप रही हैं। जानें, उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो आपकी रसोई में ही मौजूद हैं और उनके सेवन से आप अपने वजन (Weight loss foods in hindi) को काबू में रख सकते हैं।

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon2/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 2

बाजरा- बाजरा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक अच्छे कोलेस्ट्रॉल स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। रागी, बाजरे और ज्वार को सेवन वजन कम करने का सबसे अच्छा माध्यम होता है। यह आपके स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचाए बिना अनावश्यक कैलोरी को जला देता है, जिससे शरीर का वजन तेजी से कम होने लगता है। Also Read - क्या युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के पीछे खराब नींद भी एक वजह है?

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon3/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 3

पत्तागोभी- पत्तागोभी हर जगह असानी से उपलब्ध होता है। इसकी सब्जी खाएं या सलाद के रूप में सेवन करें, यह वसा निर्माण प्रक्रिया को धीमा करके शरीर में वसा की सामग्री को बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट हेल्दी रहता है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है, जो वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है।

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon4/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 4

स्प्राउट्स- विटामिन, प्रोटीन और खनिजों से भरा अंकुरित अनाज शरीर के लिए काफी अच्छा होता है, क्योंकि इसमें सबसे ज्‍यादा पोषक तत्‍व और प्रोटीन होते हैं। अंकुरित अनाज के डेली सेवन से पाचन क्रिया मजबूत और सक्रिय रहती है, जो वजन कम करने में मदद करती है। Also Read - खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से शरीर में क्या होता है?

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon5/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 5

मिर्च- भोजन में मिर्च ना हो, तो भोजन अधूरा सा लगता है। मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर के वजन को कम करने का काम करती है। मिर्च खाने के बाद आपके शरीर में जो गर्मी पैदा होती है, वह आपके शरीर से अतिरिक्त वसा को जलाने में मदद करती है। मिर्च में मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं।

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon6/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 6

करी पत्ते- करी पत्ता किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ाते हैं, लेकिन यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही वजन घटाने में भी सहायता करते हैं। शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं। Also Read - क्या गुड़ या शहद लिखा होने से कोई चीज हेल्दी हो जाती है? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon7/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 7

शहद- प्राकृतिक रूप से बना शहद सबसे मीठा होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर से अतिरिक्त वजन कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुबह-सुबह एक गिलास गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है।

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon8/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 8

इलायची- भारतीय रसोई में मिलने वाली इलायची एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ खुशबू लाने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद पौटैशियम और मैग्नीशियम का मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ वजन घटाने में भी सहायक होती है। Also Read - क्या 'No Added Sugar' लिखा होने का मतलब है कि फूड हेल्दी है?

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon9/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 9

लहसुन- लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, इसमें एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टिरीयल के गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में जमा वसा को जलाने में मदद करता है।

Weight loss Diet : रसोई में मौजूद ये 9 फूड्स वजन कम करने के आते हैं काम photo icon10/10

Kitchen Ingredients For Weight Loss 10

हल्दी पाउडर- हल्दी एक ऐसा मसाला है, जिसका उपयोग भारतीय रसोई में लगभग हर व्यंजन को पकाते समय किया जाता है, लेकिन इसमें पाए जाने वाले गुण हमारे शरीर के लिए औषधिय उपचार का काम करती है। इसका उपयोग करने से शरीर की ना जाने कितनी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीकैंसर के गुण आपके शरीर में इंसुलिन और लेप्टिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो शरीर में वसा को जमा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इससे शरीर का वजन तेजी से कम होता है। Also Read - क्या मां की नींद का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है? जानें क्या कहते हैं सीनियर कंसल्टेंट नियोनेटोलॉजिस्ट