वजन घटाने के लिए हैं बेस्ट हैं ये 5 कार्ब्स, कई सेलेब्रिटी ने भी किया है इनसे अपना वेट लॉस

कुछ कार्ब्स ऐसे भी होते हैं जो वजन कम करने के लिए शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और उनमें जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कार्ब्स बता रहे हैं जो आपके वजन घटाने के लक्ष्य को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। सिर्फ यही नहीं कई सेलेब्रिटी भी ऐसे हैं जो अपने वेट लॉस की जर्नी में इन कार्ब्स का सेवन कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये कार्ब्स-

Written by Rashmi Upadhyay | Updated : October 20, 2020 11:01 AM IST

1/5

वजन घटाने के लिए कार्ब्स- आज से कुछ साल पहले तक ही लोगों के दिमाग में कार्ब्स को लेकर काफी गलत धारणा थी। लोगों को ऐसी गलतफहमी थी कि कार्ब्स हमारी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं, खासकर जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए तो बिल्कुल भी नहीं! जबकि यह एक मिथ मात्र है। अब कई ऐसी नई तरह की डाइट सामने आ रही है जिनमें कार्ब्स को काफी वरीयता दी जा रही है। हालांकि यह सच है कि कुछ कार्ब्स आपके वजन घटाने के गोल को बाधित कर सकते हैं, लेकिन कुछ कार्ब्स ऐसे भी होते हैं जो वजन कम करने के लिए शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और उनमें जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कार्ब्स बता रहे हैं जो आपके वजन घटाने के लक्ष्य को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। सिर्फ यही नहीं कई सेलेब्रिटी भी ऐसे हैं जो अपने वेट लॉस की जर्नी में इन कार्ब्स का सेवन कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये कार्ब्स-

2/5

ब्लैक बीन्स- ब्लैक बीन्स यानि कि काली फलियां वेट लॉस करने के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ये पूरी तरह से प्लॉंट बेस्ड डाइट है जो ग्लूटन फ्री है। सुपरफूड के रूप में भी जानी जाने वाली काली फलियां प्रोटीन, फोलेट और फाइबर से भरपूर होती हैं। यूएसडीए के अनुसार, महिलाएं इस फाइबरयुक्त कार्ब को 25 ग्राम जबकि पुरुष 38 ग्राम तक अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ब्लैक बीन्स में फैट नमात्र होता है। 1/2 कप ब्लैक बीन्स में एक ग्राम से कम फैट जबकि प्रोटीन की मात्रा 7 ग्राम और कार्ब की मात्रा 20 ग्राम तक होती है।  Also Read - बच्चों में ये 5 लक्षण हो सकते हैं ल्यूकेमिया(Blood Cancer) का संकेत, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

3/5

क्विनोआ- क्विनोआ भी उन कार्ब्स में शामिल है जो वेट लॉस करने में लाभदायक होते हैं। फाइबर का सीधा स्त्रोत होने के साथ ही क्विनुआ फैट में नमात्र होता है। इसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं समेत अन्य पोषक तत्व होते हैं। 1/2 कप क्विनोआ में लगभग 4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। वजन घटाने के लिए क्विनोआ की खिचड़ी काफी पसंद की जाती है।

4/5

ओट्स- वजन घटाने के​ लिए शायद ओट्स से बेहतर कुछ और होगा। आधा कप ओट्स में लगभग 4 ग्राम फाइबर होता है। ओट्स फैट में 0 होता है और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा इसमें काफी हाई होती है। जो लोग वेट लॉस में ओट्स का सेवन करते उन्हें थकान व कमजारी नहीं होती, बल्कि यह शरीर को एनर्जी होता है। ओट्स एंटी एजिंग का काम भी करता है। Also Read - क्या होते हैं लीडलेस पेसमेकर, कब पड़ती है इनकी जरूरत? दिल के मरीजों का जानना है जरूरी

5/5

साबुत अनाज- साबुत अनाज प्रोटीन, आयरन और फाइबर का उच्च स्त्रोत माने जाते हैं। इनके सेवन से आप दिनभर अपना पेट भरा हुआ और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। आप नाश्ते में साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। वर्कआउट के बाद या शाम के स्नैक्स में भी साबुत अनाज जैसे कि काले चने, मूंग की दाल, मोठ की दाल और सोयाबिन का सेवन किया जा सकता है।