वजन कम करने के लिए रोज सुबह पिएं ये 5 ड्रिंक्स, तेजी से घटेगी चर्बी

Verified Medically Reviewed By: Dr. Sugeeta Mutreja

Weight Loss Drinks: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इन 5 ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह इन ड्रिंक्स को पीने से वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी।

Written by Anju Rawat | Published : August 19, 2025 10:59 AM IST

1/6

वजन कम करने के लिए ड्रिंक्स

Weight Loss Drinks in Hindi: आजकल ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं। मोटापे की वजह से वे मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाते हैं। मोटापा कई बीमारियों का कारण भी बनता है। इतना ही नहीं, मोटापे की वजह से व्यक्ति को चलने-फिरने में भी मुश्किल होती है। इसलिए मोटापे से परेशान हर व्यक्ति वजन कम करना चाहता है। लोग वजन कम करने के लिए तमाम उपाय आजमाते हैं। कोई खाना-पीना कम कर देता है, तो कोई उपवास करना शुरू कर देता है। लेकिन, अगर रोजाना वेट लॉस ड्रिंक्स का सेवन किया जाए तो भी वजन घटाने में मदद मिल सकती है। जी हां, आप भी वजन कम करने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वजन कम करने के लिए रोज सुबह कौन-सी ड्रिंक पीनी चाहिए (Vajan Kam Karne ke Liye Subah Kon si Drink Pini Chahiye)?

2/6

अदरक और नींबू ड्रिंक

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह अदरक और नींबू ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें अदरक और नींबू का रस मिलाएं। आप इस ड्रिंक को रोज सुबह पी सकते हैं। इससे सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाएंगे। साथ ही, बेली फैट को बर्न करने में भी मदद मिलेगी। Also Read - अदरक को पानी में उबालकर पिएं सुबह-शाम, कुछ ही दिनों में कम हो जाएगा मोटापा, होंगे ये भी फायदे

3/6

खीरा और पुदीना ड्रिंक

वजन कम करने के लिए आप खीरा और पुदीना ड्रिंक का सेवन भी कर सकते हैं। आप एक गिलास पानी में खीरे के स्लाइस और पुदीने की पत्तियों को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें। 2-3 महीने तक रोजाना इस ड्रिंक को पीने से आपको तेजी से वेट लॉस में मदद मिलेगी।

4/6

दालचीनी ड्रिंक

वेट लॉस करने के लिए आप दालचीनी का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें दालचीनी का टुकड़ा मिलाकर अच्छी तरह से पकाएं। फिर इस पानी को छानकर पी लें। आप रोज सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे बेली फैट को कम करने में मदद मिलेगी। शरीर में जमे सारे विषाक्त तत्व भी निकल जाएंगे। Also Read - Weight Loss Drinks: ये ड्रिंक्स आसानी से कम करे देगी पेट की चर्बी

5/6

जीरा और सौंफ ड्रिंक

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट जीरा और सौंफ का पानी भी पी सकते हैं। आप एक पैन में 2 गिलास पानी डालें। इसमें 1-1 चम्मच जीरा और सौंफ डालें। इस पानी को आधे होने तक उबालें और फिर छानकर पी लें। 1-2 महीने रोजाना इस पानी को पीने से वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस होता है।

6/6

धनिया ड्रिंक

वजन घटाने के लिए आप धनिया का पानी भी पी सकते हैं। आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच धनिया के बीजों को भिगोकर रख दें और सुबह इसे छानकर पी लें। अगर आप कुछ महीनों तक रोजाना धनिया वॉटर पिएंगे तो इससे वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। धनिया का पानी पीने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। इससे बेली फैट भी बर्न होता है।  Also Read - बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को बिना दवा कम करेंगी ये 5 Homemade Drinks, बीपी और मोटापा भी होगा कंट्रोल