टीनएजर्स के लिए डाइट टिप्स, ताकि वजन रहे कंट्रोल में

अधिकतर युवा हेल्दी खाने की जगह जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं, जिसके कारण उनमें मोटापा या वजन का ज्यादा होना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। आगे चलकर अधिक वजन एक जटिल समस्या का रूप ले सकती है। इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन आहारों को जरूर शामिल करें...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 2, 2019, 6:11 PM

टीनएजर्स के लिए डाइट टिप्स, ताकि वजन रहे कंट्रोल में photo icon1/5

Weight Loss Diet Tips For Youngsters 1

टीनएज में शारीरिक, मानसिक और कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन होने से शरीर में काफी बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आजकल अधिकतर युवा हेल्दी खाने की जगह बाहर का जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं, जिसके कारण उनमें मोटापा या वजन का ज्यादा होना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। आगे चलकर अधिक वजन एक जटिल समस्या का रूप ले सकती है। कई बीमारियों से आपका शरीर घिर सकता है। यदि आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन आहारों को जरूर शामिल करें, ताकि कम उम्र में ही वजन बढ़ने की समस्या से आप बचे रहें–

टीनएजर्स के लिए डाइट टिप्स, ताकि वजन रहे कंट्रोल में photo icon2/5

Weight Loss Diet Tips For Youngsters 2

फल- फलों में एंटिऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और कई मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इनके सेवन से शरीर को पर्याप्त पोषण प्राप्त है। फलों के जूस की तुलना में साबूत फल लेना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि जूस में कैलोरी ज्यादा होती है जो वजन के बढ़ने के लिए जिम्मेदार होता है। साबूत फल में फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट के लंबे समय तक भरे होने का अहसास होता है और आप एक्स्ट्रा खाने से बचते हैं, जिससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। Also Read - प्रेग्नेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी, क्या Ultrasound से बच्चे को पहुंच सकता है नुकसान?

टीनएजर्स के लिए डाइट टिप्स, ताकि वजन रहे कंट्रोल में photo icon3/5

Weight Loss Diet Tips For Youngsters 3

ड्राई फ्रूट्स- बादाम, अखरोट, अंजीर और खजूर आदि ड्राइ फ्रूट्स डाइट में युवाओं को जरूर शामिल करना चाहिए। इनसे शरीर में ताकत और ऊर्जा बढ़ती है। शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इनको सीमित मात्रा में लेने से वजन कम करके शरीर को फिट रखा जा सकता है।

टीनएजर्स के लिए डाइट टिप्स, ताकि वजन रहे कंट्रोल में photo icon4/5

Weight Loss Diet Tips For Youngsters 4

साबुत अनाज- साबुत अनाज में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेटस होते हैं, जिससे इन्हें पचने में समय लगता है। देर से पचने के कारण भूख भी देर से लगती है, जिससे जल्दी-जल्दी खाने से बच जाते हैं, जो वजन कम करने में सहायक होता है। साबुत अनाज में ज्वार, बाजरा और रागी को भी शामिल कर सकते हैं। ये शरीर में ब्लड शुगर का स्तर मेंटेन रखते हैं, साथ ही फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भी प्रदान करते हैं। Also Read - गर्मी में क्यों बढ़ती हैं आग की घटनाएं, सेहत पर क्या पड़ता है असर?

टीनएजर्स के लिए डाइट टिप्स, ताकि वजन रहे कंट्रोल में photo icon5/5

Weight Loss Diet Tips For Youngsters 5

हरी सब्जियां- हरी सब्जियों में कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। साथ ही विटामिन्स तथा अन्य मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। लड़कियों को रोजाना 2.5 कप और लड़कों को 3.5 कप हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source