Weight Loss Diet Plan By Rujuta Diwekar : रुजुता दिवेकर ने शेयर किया खास वेट लॉस डायट प्लान, हेल्दी वेट लॉस के लिए सुझायीं स्मार्ट टिप्स

वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सही डायट महत्वपूर्ण है। लेकिन, कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि क्या खाएं और कितना खाएं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने ऐसे ही लोगों की मदद के लिए शेयर किया एक डिटेल्ड वेट लॉस डायट प्लान। (Weight Loss Diet Plan By Rujuta Diwekar)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : July 6, 2021 12:18 AM IST

1/10

वेट लॉस डायट प्लान

Weight Loss Diet Plan By Rujuta Diwekar: हेल्दी लिविंग और हेल्दी बॉडी पाने का जो सबसे पहला नियम है वह है हेल्दी डायट। इसीलिए, डायटिशियन्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा लोगों को स्वस्थ भोजन का चुनाव करने और क्लीन इटिंग (Clean Eating) का संदेश देते हैं। क्योंकि, ऐसा कहा जाता है कि हम जो खाते हैं वही हमारे शरीर, बालों, त्वचा और आंखों की सेहत निर्धारित करता है। (Effects of Food on Body, Skin and overall health) बीमारियों से बचने और अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सही तरीके की डायट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन, कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि क्या खाएं और कितना खाएं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने कुछ समय पहले इसी मुद्दे पर अपने सोशल मीडिया पेज पर बात की। साथ ही उन्होंने एक डायट प्लान भी शेयर किया जो, वेट लॉस (weight loss) और हेल्दी इटिंग के लिहाज से लोगों के काम आ सकता है। इस गैलरी में पढ़ें इस मशहूर डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा शेयर किया गया कम्प्लीट वेट लॉस डायट प्लान। (Weight Loss Diet Plan By Rujuta Diwekar in Hindi)

3/10

सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

ब्रेकफास्ट में रुजुता ताज़े मौसमी फल और नट्स खाने की सलाह देती हैं। रातभर पानी में भिगोकर रखे गए बादाम (Soaked Almonds), अखरोट (Soaked Walnuts) और केला (Banana) जैसे फूड्स रुजुता के अनुसार, सबसे अच्छे ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स हैं। (Healthiest breakfast options in India)

4/10

मिड मॉर्निंग की छोटी भूख जब सताए

कई लोगों के लिए नाश्ते के बाद और लंच से पहले लगने वाली भूख को कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। ऑफिस पहुंचने के बाद जब 10 से 11 बजे के बीच भूख लगती है तो लोग जो भी हेल्दी-अनहेल्दी चीज़ें हाथ लगती हैं उन पर टूट पड़ते हैं। यह आदत आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है। रुजुता दिवेकर देर सुबह की इस भूख (Mid-morning hunger) के लिए सलाह देती हैं कुछ ऐसे फूड्स खाने की सलाह देती हैं जो पचने में आसान हों लेकिन, जिन्हें खाने से पेट भी भरता हो। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सीज़नल फ्रूट्स, नारियल पानी (Coconut Water), शर्बत (Sherbat) और जूस जैसी चीज़े मिड-मॉर्निंग स्नैक के तौर पर बेहतरीन ऑप्शन्स हैं। इसके साथ ही चिप्स और समोसे के साथ चाय का सेवन करने से रुजुता दिवेकर मना करती हैं।  Also Read - क्या जल्दी खाना खाने की आदत से भी मोटापा बढ़ता है? जानें खाने का सही तरीका

5/10

ब्रेकफास्ट में ना करें ये ग़लतियां

पैकेटबंद सीरिअल्स, रेडी टू कूक फूड (Ready to cook meals) और डिब्बाबंद रेडीमेड जूस (Packaged fruit juices) पीना सबसे अनहेल्दी ब्रेकफॉस्ट चॉइसेस हैं। इसीलिए, रुजुता दिवेकर लोगों को इनसे परहेज करने की सलाह देती हैं। इसके साथ ही रुजुता ने किसी भी हाल में ब्रेकफास्ट स्किप ना करने की भी सलाह दी। क्योंकि ऐसा करने से गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ता है। (Side-Effects of skipping breakfast)

6/10

कैसा ब्रेकफास्ट है बेस्ट

हमेशा घर का बना ताज़ा और गर्म नाश्ता खाएं। रुजुता का कहना है कि हमेशा अपने मील में लोकल और पारम्परिक चीज़ों को शामिल करना चाहिए। इसी तरह सुबह के नाश्ते में आपके शहर या भौगौलिक स्थिति के मुताबिक इडली (Idli), पोहा (Poha), डोसे (Dose),परांठे (Parantha) या जो भी पारम्परिक खाना पकाया जाता रहा है वही आप भी पकाएं और खाएं। इन पारम्परिक और लोकल फूड्स का आपकी सेहत के साथ गहरा संबंध है। (breakfast tips for weight loss by Rujuta Diwekar) Also Read - Glowing Skin के नाम पर ठगे जा रहे हैं आप, एक्सपर्ट से जानें असल खूबसूरती क्या होती है

7/10

ऐसे बनाएं लंच को हेल्दी

एक्सपर्ट के अनुसार, केवल हेल्दी भोजन खाना ही महत्वपूर्ण नहीं है। आप किस समय भोजन करते हैं यह भी काफी मायने रखता है। यह नियम लंच के लिए भी लागू रहता है। अगर आप अपना दोपहर का खाना यानि लंच 11-1 बजे के बीच खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। (what is the best time to have lunch) लंच में आप घर का बना खाना जैसे, रोटी (Roti), चावल, दाल (Dal Rice) और सब्जियां खाएं। कोशिश करें कि सप्ताह में एक से 2 बार ज़रूर किसी मिलेट (ज्वार, बाजरा, मकई या रागी) से बनी रोटी खाएं। चूंकि इन दिनों गर्मी अधिक है तो रागी और ज्वार का आटा मिक्स करके रोटियां खाने की टिप दी रुजुता ने। (lunch tips for weight loss by Rujuta Diwekar)

8/10

शाम का नाश्ता

दोपहर के भोजन (Lunch) और रात के खाने (Dinner) के बीच काफी अंतर होता है और जाहिर है इस बीच लोगों को एक से दो बार भूख ज़रूर लगेगी। इसीलिए अक्सर लोग क्रेविंग होने पर शाम के समय कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को इसका पछतावा भी होता है। खैर आपकी इस परेशानी के सोल्यूशन के तौर पर रुजुता हेल्दी नट्स (Nuts) और घर के बने नाश्ते ( Homemade Indian Snacks )खाने की सलाह देती हैं।  Also Read - कभी गर्मी तो कभी बारिश और धूल भरी आंधी, ऐसे बदलते मौसम में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या लगाएं?

9/10

घर के बने नाश्ते का ज़रूर ले स्वाद

शाम की इस भूख को मिटाने के लिए आप भुनी हुई मूंगफली के दाने, स्प्राउट्स और अन्य किसी भी प्रकार का घर का बना खाना खा सकते हैं। इस समय गाढे दूध से बनी शक्करवाली चाय पी जा सकती है। लेकिन, 4 बजे के बाद चाय या कॉफी पीने से मना करती हैं रुजुता, क्योंकि, इससे रात में नींद न आने की परेशानी हो सकती है। (evening snacking tips for weight loss by Rujuta Diwekar)

10/10

डिनर में क्या खाना है सही

रात में डिनर जितनी जल्दी खाया जा सके, उतना ठीक मानते हैं एक्सपर्ट्स। (Benefits of Early Dinner) रात का खाना खाने का सबसे अच्छा समय है 7-8.30 बजे के बीच का वक़्त। (Best time to eat dinner) डिनर के लिए खिचड़ी (khichdi), चावल और दाल (rice and dal) जैसे पर्याय बहुत अच्छे हैं। चावल को सबसे हल्का खाना माना जाता है और यह प्रीबायोटिक्स की तरह भी काम करता है। इसीलिए, रात में चावल खाने से अपच की परेशानी नहीं होती और खाना जल्दी पचने की वजह से नींद भी जल्दी आती है। (dinner tips for weight loss by Rujuta Diwekar)  Also Read - इन 5 गंभीर स्थिति के कारण नीले नजर आते हैं नाखून, संकेत दिखते ही तुरंत जाएं डॉक्टर के पास