सर्दियों में नींबू पानी पीने के फायदे (Benefits Of Lemon Water In Winter)
नींबू पानी स्वादिष्ट होता है, जो सभी को ताजगी से भरा देता है। इसका हल्का खट्टा स्वाद शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। गर्मी में ठंडा नींबू पानी सभी को बेहद पसंद होता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और ताजगी का अहसास कराता है। हालांकि सर्दियों में नींबू पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो चलिए आइए आज जानते हैं, सर्दियों में नींबू पानी पीने से मिलने वाले पांच प्रमुख फायदे।