hamburger icon
A
Read in English

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट

वजन घटाने के लिए हेल्दी व टेस्टी खाना जरूरी होता है। हेल्दी खाना आपके शरीर को पोषण देता है तो टेस्टी खाना आपके मन को खूशी देता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपके लिए हम यहां ओट्स से बनने वाली खास तरह के टेस्ट डाइट के बारे में बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated: March 26, 2019, 7:30 PM

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon1/10

9 Best Diet For Weight Loss (7)

वजन घटाने के लिए तमाम तरह के उपाय करते रहते हैं तो अपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। वजन घटाने के लिए सबसे अच्छे तरीकों में डाइट प्लान भी जरूर शामिल रहता है। वजन घटाने के लिए डाइट प्लान अगर सही नहीं रहेगा तो वजन नहीं घटता है। वजन घटाने के लिए हेल्दी व टेस्टी खाना जरूरी होता है। हेल्दी खाना आपके शरीर को पोषण देता है तो टेस्टी खाना आपके मन को खूशी देता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपके लिए हम यहां ओट्स से बनने वाली खास तरह के टेस्ट डाइट के बारे में बता रहे हैं। वजन घटाने के लिए ओट्स से बनी ये फूड बहुत ही कारगर होते हैं। आइए जानते हैं ओट्स से बनने वाले इन फूड्स के बारे में......

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon3/10

9 Best Diet For Weight Loss (3)

वजन घटाने के लिए ओट्स और कैरट खीरः वेट लॉस का प्रोग्राम है, और खीर खाने का मन कर रहा है। कोई बात नहीं ये खीर बनायें और जी भर कर खायें। इसमें ड्राइ फ्रूट्स डाला जाता है जो ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स का स्रोत होते हैं और ओट्स फाइबर का। गाजर में विटामिन ए और सी होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon4/10

9 Best Diet For Weight Loss (4)

वजन घटाने के लिए ओट्स और कॉर्नफ्लेक्स का लड्डूः ओट्स कॉर्नफ्लेक्स को साथ मिलाकर जो लड्डू बनेगा वह यम्मी और हेल्दी के सिवा कुछ भी नहीं हो सकता। ये लड्डू न सिर्फ आपके मीठा खाने की इच्छा को संतुष्ट करता है बल्कि कैलोरी काउन्ट को भी कंट्रोल में रखता है। इस लड्डू को गुड़ डालकर बनाया जाता है और इसको बार-बार खाने से आप खुद को रोक नहीं पायेंगे। रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करें। Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon5/10

9 Best Diet For Weight Loss (5)

वजन घटाने के लिए ओट्स चाटः स्नैक टाइम में छोटे भूख के लिए इससे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है। ये चाट लो कैलोरी, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। जब भूख लगे तब ओट्स, सब्जी, चना, दही और चटनी डालकर इस चाट को बना लें और चाट खाने के लुत्फ उठायें।

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon6/10

9 Best Diet For Weight Loss (6)

वजन घटाने के लिए ओट्स पालक पनीरः आपके रोज के पालक पनीर में कुछ नयापन लाने के लिए इस रेसिपी को ट्राइ कीजिए। पालक में विटामिन होता है तो ओट्स में फाइबर और पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है। Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon7/10

9 Best Diet For Weight Loss (8)

वजन घटाने के लिए ओट्स उत्तपाः हर दक्षिण भारतीय डिशेज़ लवर के लिए इस लो कैलोरी उत्तपा से दूसरा अच्छा विकल्प और हो ही नहीं सकता है। अगर आप डाइबीटिज, कोलेस्ट्रॉल और हर्ट डिज़ीज से ग्रस्त हैं तो यह रेसिपी ज़रूर ट्राइ करें। यह रेसिपी सूपर हेल्दी होने के साथ भूख को भी मिटाता है। रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करें।

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon8/10

9 Best Diet For Weight Loss (9)

वजन घटाने के लिए ओट्स एप्पल फिरनीः क्या आप बोरिंग ओट्स के साथ फिरनी जैसा टेस्टी रेसिपी ट्राई करना नहीं चाहेंगे। इस फिरनी के रेसिपी में एप्पल, ओट्स और लो फैट मिल्क डाला जाता है जो लो कैलोरी वाले होते हैं। इसलिए बिना कैलोरी से डरे इस यम्मी एंड टेस्टी फिरनी को ट्राइ करें। Also Read - मानसून में फास्ट फूड्स खाना कितना खतरनाक हो सकता है? जानें कौन सी बीमारियों का बन सकता है कारण

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon9/10

9 Best Diet For Weight Loss (11)

वजन घटाने के लिए ओट्स डम्प्लिंगः रोल्ड ओट्स से बना डम्प्लिंग में न सिर्फ कैलोरी लो होता है वरन् पेट भी देर तक भरा रहता है। इस डम्प्लिंग को आप टोमाटो चटनी के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं।

वजन घटाने वाली 9 बेहतरीन डाइट photo icon10/10

9 Best Diet For Weight Loss (9)

वजन घटाने के लिए वेजट्बल सूप वीद ओट्सः यह सूप तो सूप के रेसिपी में सबसे ऊपर आएगा क्योंकि इसमें बहुत तरह की सब्ज़ियाँ और ओट्स डाला जाता है जो पेट को देर तक संतुष्ट रखकर बेवज़ह खाने की इच्छा से राहत दिलाता है। सब्ज़ियाँ एन्टीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मदद करते हैं। पढ़े- हेल्दी रेसिपी: ओट्स स्ट्रॉबेरी ड्रिंक Also Read - प्रेग्नेंट महिलाओं को बरसात में इंफेक्शन होने का रहता है ज्यादा खतरा, इस तरह रहें सुरक्षित