Belly-fat Can Increase The Risk Of Many Diseases 1
कुछ लोगों का पेट कुछ ज्यादा ही बाहर निकला हुआ नजर आता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें इसे कम करने की जरा भी चिंता नहीं होती। ऐसे लोगों को शायद यह नहीं पता कि बेली फैट का हद से अधिक होना, उन्हें कई रोगों का शिकार बना सकता है। इससे शरीर का स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। बेली फैट अधिक होने और अधिक मोटापे को समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव, अवसाद, चिंता, उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय संबंधी रोग, सुस्ती आदि समस्याएं अधिक बेली फैट होने के कारण होते हैं। फैट शरीर में ऊर्जा स्टोर करता है। शरीर में फैट दो प्रकार सबक्यूटेनियस फैट और विसेरल फैट होते हैं। विसेरल फैट सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है, क्योंकि यह शरीर के प्रमुख हिस्सों जैसे पेट, दिल, लीवर, फेफड़ों के आसपास स्टोर होता है। जानें, अधिक बेली फैट होने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
