कमजोर पाचन-तंत्र के संकेत
स्वस्थ रहने के लिए पाचन-तंत्र का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है। जब पाचन-तंत्र सही रहता है, तो व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है। वहीं, जब पाचन कमजोर पड़ता है तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। पाचन-तंत्र कमजोर होने पर शरीर भी कई तरह के संकेत देता है। लेकिन, ज्यादातर लोग इन संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, पाचन-तंत्र को सिर्फ पेट की सेहत तक सीमित नहीं है। जब पाचन-तंत्र कमजोर पड़ता है, तो इसका असर त्वचा, ऊर्जा और मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। आइए, जिवा आयुर्वेद के संस्थापक और आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रताप चौहान से जानते हैं कि पाचन-तंत्र कमजोर होने पर कौन-कौन से संकेत दिखाई देते हैं?
