गर्मी से शिशु के शरीर पर होने वाले रैशिज़ से बचने के 5 तरीके

अपने शिशु को रैशिज़ से बचाने के लिए इसे पढ़ें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 23, 2016, 12:46 PM

गर्मी से शिशु के शरीर पर होने वाले रैशिज़ से बचने के 5 तरीके photo icon1/6

1 How To Prevernt Baby From Rashes

गर्मियों का मौसम शिशु के लिए कई चुनौतियां लाता है। तापमान बढ़ने से शरीर में खुजली, लालिमा और घमौरियां हो जाती हैं। लेकिन एक और चीज़ काफी परेशानी पैदा करती है, और वो है रैशिज़। इंटरनैशनली सर्टिफाइड प्रेगनेंसी, लैक्टेशन और चाइल्ड न्यूट्रीशन काउंसलर सोनाली शिवलानी ने कुछ ऐसे तरीके बताए जिससे शिशु को गर्मियों में राहत पहुंचाई जा सकती है।

गर्मी से शिशु के शरीर पर होने वाले रैशिज़ से बचने के 5 तरीके photo icon2/6

2 How To Prevernt Baby From Rashes

शिशु के कपड़े हों सही – गर्मियों में शिशु को ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनाएं। दूसरे कपड़े शिशु की नाज़ुक त्वचा को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें खुजली हो सकती है। Also Read - Coronary Artery Calcium Scan क्या है और ये आने वाले सालों में Heart Attack का खतरा कैसे बताता है?

गर्मी से शिशु के शरीर पर होने वाले रैशिज़ से बचने के 5 तरीके photo icon3/6

3 How To Prevernt Baby From Rashes

टैलकम पाउडर से बनाएं दूरी – लोग सोचते हैं शिशु के लिए टैलकम पाउडर बहुत अच्छी चीज़ है, लेकिन इस तरह के पाउडर के केमिकल्स शिशु की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये शिशु की स्किन को ड्राई बना सकते हैं, जिससे उसमें खुजली की समस्या हो सकती है। पाउडर की जगह प्रभावित स्थान को धोएं, और थपथपाकर सुखाएं।

गर्मी से शिशु के शरीर पर होने वाले रैशिज़ से बचने के 5 तरीके photo icon4/6

4 Parenting-baby-care-bath-THS

नियमित रूप से नहलाएं – गर्मियों में शिशु के शरीर से जो पसीना निकलता है, वो उसकी स्किन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं होता। ये पसीना, धूल मिट्टी के साथ मिल जाए तो रैशिज़ हो सकते हैं। इसलिए शिशु को नियमित रूप से नहलाना ज़रूरी है। इससे उसकी स्किन साफ रहेगी। कोशिश करें गर्मियों में दिन में उसे दो बार नहलाएं। Also Read - 30 और 40 की उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आ रहे हैं; कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई इसकी 5 वजह

गर्मी से शिशु के शरीर पर होने वाले रैशिज़ से बचने के 5 तरीके photo icon5/6

5 How To Prevernt Baby From Rashes

खुशबूदार साबुन और लोशन न लगाएं – जिन प्रॉडक्ट्स में ज्यादा खुशबू और रंग होते हैं, उनमें केमिकल भी ज्यादा होते हैं। इनसे शिशु को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इनसे दूर रहें। जब आप उसे बाहर ले जाएं तो बेबी फ्रेंडली सनस्क्रीन लगाएं।

गर्मी से शिशु के शरीर पर होने वाले रैशिज़ से बचने के 5 तरीके photo icon6/6

6 How To Prevernt Baby From Rashes

चाइल्ड स्पेशलिस्ट की सलाह लें – अगर आपको अपने शिशु के शरीर पर बढ़ते रैशिज़ नज़र आएं, जिससे उसे परेशानी हो रही हो। उसकी भूख पर असर पड़ा हो, या वो रो रहा हो तो आप अपने चाइल्ड स्पेशलिस्ट से उसके लिए क्रीम या लोशन पूछ सकते हैं। साथ ही, शिशु को हाइड्रेट रखें। Also Read - Micro Stress क्या है? एक्सपर्ट से जानें धीरे-धीरे दिमाग को कैसे प्रभावित करता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source