हार्ट अटैक का रिस्क कम कर सकती है नीम
Benefits of Neem for healthy heart: हार्ट अटैक का नाम सुनते ही लोगों को डर लगने लगता है क्योंकि, हार्ट अटैक जानलेवा भी साबित हो सकता है। पहले हार्ट अटैक के मामले जहां कभी-कभार पता चलते थे बीते कुछ समय से हार्ट अटैक की तादाद कम उम्र के लोगों और युवाओं में भी बहुत अधिक बढ़ी है। हार्ट अटैक का खतरा कम करने और इस स्थिति से बचने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जा सकते हैं। इसी तरह एक उपाय है डाइट में ऐसी जड़ी-बूटियों को शामिल करना जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हों और हार्ट अटैक का रिस्क भी कम करती हैं। ऐसी ही एक हर्ब है नीम।
