मानसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें?
गर्मी के बाद मानसून का मौसम आता है, जो हर किसी को बहुत पसंद होता है। लेकिन मानसून बारिश के साथ कई तरह समस्याएं भी अपने साथ लेकर आता है जिसमें बालों का झड़ना, त्वचा की समस्या और हेयर फॉल आदि शामिल हैं। क्योंकि मानसून के मौसम में अत्यधिक नमी रहती है ऐसे में हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं और इस मौसम में बालों के झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। लोग अपने टूटते बालों को बचाने के लिए अलग-अलग तरह के शैम्पू, ऑयल और हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। लेकिन ज्यादा असर नहीं दिख पाता! आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बता रहे हैं जो मानसून में हेयरफॉल को कम करेंगे।