कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स

तुलसी, दालचीनी, अदरक, लहसुन, प्याज, अजवायन की पत्ती और हल्दी सहित जड़ी बूटियों और मसाले विशेष रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से पीठ दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: May 8, 2019, 12:11 PM

कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स photo icon1/7

Foods To Fight Back Pain 1

लगातार एक ही जगह पर बैठ कर काम करने से अक्सर पीठ और कमर दर्द शुरू हो जाता है। रोजमर्रा के कामों को गलत पोस्टर में बैठकर करने से भी यह समस्या शुरू हो जाती है। कई बार रात में बिस्तर पर गलत तरीके से लेटने, अचानक उठने या एक्सरसाइज करने से भी कमर दर्द या ऐंठन शुरू हो जाता है। इससे संवेदनशील नाड़ियों और अन्य अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, पीठ दर्द कोई गंभीर रोग नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। इससे आप रोजमर्रा के कामों को ठीक से नहीं ही कर पाएंगे। कई बार तेज कमर या पीठ दर्द दूसरे रोगों के लक्षण भी होते हैं। लगातार झुक कर काम करने, कैल्शियम की कमी या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी कुछ लोगों में ये दर्द होते हैं। आप, संतुलित आहार, योग और व्यायाम के जरिए इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। जानें कौन से आहार खाने से आप आए दिन होने वाले पीठ और कमर दर्द से बचे रह सकते हैं।

कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स photo icon2/7

Foods To Fight Back Pain 2

ओमेगा 3 फैटी एसिड- खाद्य पदार्थ जैसे अलसी और चिया बीज दर्द को कम करने का बेहतर उपाय हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक होता है। इसे सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन, टूना मछलियों (ये सभी ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं) के साथ पकाकर खाने से लाभ जल्दी होता है।  Also Read - कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं! FSSAI ने बताया शुद्ध दूध पहचानने का तरीका

कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स photo icon3/7

Foods To Fight Back Pain 3

कलरफुल फ्रूट्स- सूजन या दर्द को दूर करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी आहार काफी महत्वपूर्ण होते हैं। एक शोध के अनुसार, अगर आप पीठ दर्द दूर करने के लिए किसी पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहते हैं, तो गाजर, बीट, मीठे आलू, चेरी, जामुन, अंगूर, रेड वाइन, अनार और तरबूज का इस्तेमाल करें।

कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स photo icon4/7

Foods To Fight Back Pain 4

जड़ी बूटियों का करें सेवन- तुलसी, दालचीनी, अदरक, लहसुन, प्याज, अजवायन की पत्ती और हल्दी सहित जड़ी बूटियों और मसाले विशेष रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से पीठ दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है। आप चाहें तो इन जड़ी बूटियों के साथ ही ग्रीन या हर्बल टी भी पी सकते हैं।  Also Read - विटामिन डी की कमी होने पर हार्ट से जुड़ी किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है?

कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स photo icon5/7

Foods To Fight Back Pain 5

हरी सब्जियां- ऑलिय ऑयल, हरी-ताजी सब्जियां स्पाइनल कॉर्ड में उपास्थि सूजन (Cartilage swelling) को कम करते हैं। इससे पीठ दर्द और जकड़न भी दूर होती है। अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें। एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर आहार में गोभी, पालक और ब्रोकोली सबसे बेहतर होते हैं। इनमें दर्द से लड़ने के सारे गुण मौजूद होते हैं।

कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स photo icon6/7

Foods To Fight Back Pain 6

मोनोअनसैचुरेटेड तेल- हाइड्रोजनीकृत तेल जिसमें मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल शामिल हैं। इन तेलों की जगह खाना पकाने के लिए मोनोअनसैचुरेटेड तेल के रूप में केनोला और जैतून तेल को चुनें। Also Read - Skin Type के अनुसार सही फेस वॉश ना लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स photo icon7/7

Foods To Fight Back Pain 7

विटामिन बी- आप विटामिन बी का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो पीठ में दर्द होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। विटामिन बी, सेंट्रल नर्व सिस्‍टम को सर्पोट करने का काम करती है। पीठ को मजबूती देती है। इससे शरीर में इम्‍यूनिटी भी बढ़ती है। इसके साथ ही विटामिन डी 3 और विटामिन सी, कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर आहार भी पीठ और कमर दर्द में लाभकारी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source