इंस्टेंट ग्लो के लिए 10 रुपए की चीज!
जब भी हमें शादी-पार्टी या किसी इवेंट में जाना होता है, तो हम अपने चेहरे का ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देते हैं। कोई चेहरे का क्लीन-अप करवाता है, तो कोई फेशियल, डी-टैन या ब्लीचिंग आदि का सहारा लेता है। वहीं, कई लोग लेजर या फिर ग्लोइंग स्किन के लिए पीलिंग ट्रीटमेंट भी लेते हैं। जबकि, ये सब बेहद खर्चीले होते हैं और आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप पार्लर या महंगे कॉस्मेटिक्स ट्रीटमेंट नहीं ले पाते हैं, तो मार्केट से सिर्फ 10 रुपए की इस एक चीज (Vitamin E Capsule Oil) को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं और आपको काफी फर्क देखने को भी मिलेगा। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल लगाने से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है और दाग-धब्बे भी रिमूव होते हैं।