विटामिन-डी की कमी होने पर क्या खाएं?- Vitamin D Ki Kami Hone Par Kya Khaye
What to Consume to Increase Vitamin D: विटामिन डी शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा का होना जरूरी होता है। विटामिन-डी, हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के लिए जरूर होता है। शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। विटामिन-डी की कमी होने पर ऑस्टियोपोरोसिस होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को कंट्रोल करने का काम करता है। विटामिन-डी बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों, सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी होता है। वैसे तो धूप से पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मिलता है। लेकिन, आप विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए इन फूड्स का सेवन भी कर सकते हैं।