• हिंदी

हड्डियों में छेद कर देगी विटामिन D की कमी, थाली में इन रंगों से करें इसकी पूर्ति

Vitamin D Deficiency : शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कैसे करें विटामिन डी की पूर्ति?

Written by Kishori Mishra | Published : May 14, 2023 11:36 AM IST

विटामिन डी की पूर्ति करे थाली में रखी ये रंग-बिरंगी चीजें

Vitamin D Deficiency : शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए न सिर्फ कैल्शियम की आवश्यकता होती है, बल्कि विटामिन डी भी बहुत ही अहम है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो हड्डी खोखली हो सकती है। साथ ही आपको हड्डियों से जुड़ी कई परेशानियां होने की संभावना हो सकती है। इसलिए शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। विटामिन डी का मुख्य रूप सूर्य की किरणें होती है। लेकिन इसके साथ-साथ शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ कौन-कौन से हैं?

मोटा अनाज - Whole Grain Rich Source Of Vitamin D

नियमित रूप से थाली में मोटा अनाज जरूर शामिल करें। मोटे अनाज से आपके शरीर को भरपूर रूप से फाइबर प्राप्त होता है। साथ ही इसमें विटामिन डी की प्रचुरता होती है, जो हड्डियों को खोखला होने से रोक सकती है। अगर आप हड्डियों के घनत्व को बेहतर करना चाहते हैं, तो मोटा अनाज जरूर खाएं।  Also Read - बड़े-बुजुर्गों का पैर छूने से आशीर्वाद ही नहीं सेहत को भी मिलते हैं ये लाभ, जानिए चरण स्पर्श के 5 गजब के फायदे

संतरे का रस - Orange Juice Vitamin D

संतरा या फिर संतरे का रस विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन डी से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है। यह नारंगी रंग का फल आपके समग्र शरीर के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इससे संक्रमण और बैक्टीरियल परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।

डेयरी और प्लांट बेस्ड मिल्क - Dairy Products

प्लांट बेस्ड मिल्क और डेयरी प्रोडक्ट्स में भी विटामिन डी की प्रचुता होती है। इससे आपके शरीर को कैल्शियम भी प्राप्त होता है, जो आपकी हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देने में असरदार हो सकते हैं। अगर आपकी हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर हो रही हैं, तो डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करें।  Also Read - हार्ट को किस तरह नुकसान पहुंचाता है ट्रांस फैट? जानिए सैचुरेटेड फैट के बारे में जरूरी बातें

कलेजी

कलेजी यानी लिवर में भी विटामिन डी भरपूर रूप से होता है। अगर आप मांसहारी है, तो मटन या फिर चिकन का कलेजी खाएं, इससे आपको काफी अच्छी मात्रा में विटामिन डी प्राप्त होगा। साथ ही इससे आपके शरीर का विकास भी बेहतर तरीके से हो सकता है।

ट्यूना मछली - Tuna Fish Vitamin D

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो ट्यूना मछली का सेवन करें। इस मछली के सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन डी प्राप्त होगा। साथ ही आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर के अतिरिक्त वजन को भी कम कर सकता है।  Also Read - भारत में चिकनपॉक्स फैलाने वाले वायरस के नए वेरिएंट के मिलने की पुष्टि, जानिए लक्षण और बचाव के टिप्स