शरीर में विटामिन बी12 की कमी के लक्षण क्या हैं?
Vitamin B12 Deficiency : विटामिन बी12 हमारे शरीर के कई कार्यों को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है। यह डीएनए और रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मददगार हो सकता है। इतना ही नहीं, यह आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को विकसित करने के लिए भी आवश्यक है और यह आपके बालों, नाखूनों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन बी12 की कमी के क्या लक्षण हैं?