Advertisement

विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है बार-बार, तो खाएं ये खाद्य पदार्थ

शरीर में विटामिन बी12 की कमी (vitamin b12 deficiency) बार-बार हो जाती है.? अगर हां तो विटामिन बी12 की कमी को लेकर आपको सतर्क होने की जरूरत है. लंबे समय तक विटामिन बी 12 की कमी की वजह से नर्व सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है. विटामिन बी12 वाले फूड्स (vitamin b12 rich foods) डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

Written By akhilesh dwivedi
Updated : January 3, 2020 9:25 PM IST

deficiency of Vitamin B12

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी बार-बार हो जाती है.? अगर हां तो विटामिन बी 12 की कमी को लेकर आपको सतर्क होने की जरूरत है. क्योंकि यह शरीर को कमजोर करने के साथ आपके दिमाग के लिए भी नुकसान देह है. लंबे समय तक विटामिन बी 12 की कमी की वजह से नर्व सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है. पेट की कई बीमारियों का खतरा भी विटामिन बी 12 की कमी की वजह से हो सकता है. आइए जानते हैं विटामिन बी 12 की कमी होने पर क्या खाना चाहिए.

Vitamin B12 is essential for the body

कुछ विटामिन ऐसे होते हैं जो शरीर नहीं बना पाता है. विटामिन बी 12 भी ऐसा विटामिन है जिसे शरीर बनाने में सक्षम नहीं है. शरीर के लिए जरूरी विटामिन बी 12 खाने से ही मिलता है. उम्र के हिसाब से विटामिन बी 12 की अलग-अलग मात्रा की जरूरत शरीर को होती है. लेकिन फूड्स के सेवन से जरूरी विटामिन शरीर ले लेता है बाकि बाहर निकाल देता है.

dairy foods

सबसे जरूरी होता है कि आपके डेली डाइट में डेयरी खाद्य पदार्थ शामिल हो. आप दूध, दही, पनीर और घी का सेवन कर सकते हैं. छोटे बच्चों को नियमित तौर पर दूध पिलाना चाहिए.

Advertisement

Vitamin B12 is also found in eggs

डेली डाइट में अंडे को भी शामिल किया जा सकता है. अंडे में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है.

sprouted grains

अगर आप अंकुरित आनाज अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो विटामिन बी 12 की जरूरत पूरी कर सकते हैं.