Vitamin-B12-veg
हर शाकाहारी इंसान की एक चिंता होती है की उसे सारे विटामिन पर्याप्त मात्रा में मिल रहें कि नहीं। खासकर विटामिन बी-12। विटामिन बी-12 पशु-व्युत्पन्न उत्पादों में अधिक पाया जाता है। मांस, मछली और अंडा इसके प्रमुख स्रोत हैं। परंतु जो लोग मांसाहार का सेवन नहीं करतें, उनके लिए परेशानी होती है कि आखिर वे कहां से इस महत्वतपूर्ण विटामिन को ग्रहण करें। तब जबकि यह शरीर के लिए बहुत ही महत्वडपूर्ण है। शरीर के लिए यह एक आवश्यक विटामिन है क्योंकि यह आपकी रक्त कोशिकाओं को बनाए रखता है और इस विटामिन की कमी से एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए जानें क्यास हैं विटामिन बी 12 के शाकाहारी स्रोत।