छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं कहीं इस Vitamin b12 की कमी तो नहीं? इन 5 लक्षणों को बिलकुल भी न करें इग्नोर

Vitamin b12 ki Kami Hone ke Lakshan: शरीर में विटामिन बी12 कमी कमी होने पर शरीर में कई अलग-अलग तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : November 15, 2025 11:00 AM IST

1/6

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

Signs of Vitamin b 12 Deficiency in Your Body: क्या आप भी अक्सर चीजें भूल जाते हैं, आपको कोई कुछ बताएं और समय पर वो याद न आए। नए लोगों को नाम याद न रहना या फिर समय पर किसी चीज का नाम याद न रहना। आप इस समस्या को कई बार मजाक में ले लेते हैं लेकिन कई बार यह गंभीर समस्या हो सकती है। आप अक्सर इसे तनाव या थकान का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञ इसके पीछे कई समस्याओं का कारण बताते हैं और उनमें से एक है शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना। असल में विटामिन बी12 शरीर में मस्तिष्क के कई जरूरी हिस्सों, नसों और खून के निर्माण के लिए बेहद जरूरी विटामिन्स में से एक है। हालांकि, इसकी कमी केवल आपकी याददाश्त पर असर नहीं डालती, बल्कि लंबे समय तक अनदेखी करने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकती है। आइए जानते हैं शरीर पर विटामिन बी12 की कमी होने पर दिखने वाले प्रमुख लक्षणों के बारे में।

2/6

याददाश्त पर असर

जब आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो सबसे ज्यादा असर आपके दिमाग की कार्यक्षमता पर पड़ता है। इससे व्यक्ति अपनी छोटी से छोटी बातें भूलने लगता है, ध्यान को केंद्रित नहीं रख पाता और हमेशा दिमागी रूप से सुस्त महसूस करता है। शरीर में इस प्रकार के लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। Also Read - बदलते मौसम में सूखी खांसी और गले की खराश को कैसे ठीक करें?

3/6

थकान और कमजोरी

वहीं विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में जब आपके शरीर में इसकी कमी होती है तो ऑक्सीजन की कमी भी होने लगती है, जिससे आपको लगातार थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है, फिर चाहे आप हल्का काम ही क्यों न कर रहे हों।

4/6

झनझनाहट या सुन्नपन

कई शोधों और रिसर्च में यह बात सिद्ध हो चुकी है कि विटामिन बी12 की कमी से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जैसे हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या चुभन जैसा अहसास होना। ऐसे में अगर आपको लगातार यह समस्या देखने को मिल रही है तो डॉक्टर से जल्द से जल्द परामर्श करें। Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

5/6

मूड स्विंग और डिप्रेशन

जी हां, इसकी कमी से आपका मूड स्विंग और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। असल में बी12 की कमी से सेरोटोनिन जैसे मूड-बैलेंसिंग केमिकल्स का स्तर लगातार शरीर में घटता जाता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग या डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करता है।

6/6

त्वचा का पीला दिखना

अगर चेहरा या होंठ लागातार पीले पड़ते जा रहे हैं। स्किन पर कोई ग्लो नहीं है तो यह भी शरीर हो रहे विटामिन बी12 की कमी का एक महत्वपूर्ण संकेत है। इसलिए आपको इसपर ध्यान देना होगा और डॉक्टर से परामर्श करना होगा। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - छाती में गैस चढ़ने पर क्या करें? जाने 5 उपाय, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम