आंखों के लिए विटामिन ए से भरपूर आहार
Vitamin A Sources : विटामिन ए हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। यह एक घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की वृद्धि, प्रतिरक्षा प्रणाली और प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। हेल्दी आहार के सेवन से आप शरीर में विटामिन ए की कमी को कम कर सकते हैं। शरीर में विटामिन ए की कमी से रतौंधी हो सकती है। इसके अलावा विटामिन ए की कमी बालों का झड़ना और त्वचा की समस्याएं को बढ़ा सकता है। विकासशील देशों में विटामिन ए की कमी अंधेपन का एक प्रमुख कारण है। आइए जानते हैं आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए विटामिन ए से भरपूर प्रमुख आहार के बारे में-
