इन शाकाहारी चीजों में पाया जाता है हाई प्रोटीन
जब भी प्रोटीन की बात होती है तो सबसे पहले चिकन, अंडा और मछली का नाम लिया जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोगों को लगता है कि अगर वे शाकाहारी हैं तो उनकी प्रोटीन की जरूरत पूरी नहीं हो सकती। लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। Harvard T.H. Chan School of Public Health के अनुसार कई शाकाहारी फूड्स ऐसे भी हैं, जिसमें चिकन और अंडे से भी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। दालें, सोया, बीन्स, नट्स और बीज जैसे कई पौधों से मिलने वाला प्रोटीन भी शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकता है, वो भी बिना किसी चिकन या अंडे का सेवन किए। अगर आप भी शाकाहारी हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं प्रोटीन से भरपूर उन चीजों के बारे में जिन्हें आप बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं।