hamburger icon
A
Read in English

शाकाहारी हैं? तो ये 5 फूड्स देंगे Egg-Chicken से भी ज्यादा प्रोटीन, डाइटिशियन ने शेयर की लिस्ट

High Protein Foods: क्या आप भी अंडे और चिकन नहीं खाते हैं और सोच रहे हैं कि प्रोटीन की कमी को पूरा कैसे किया जाए? तो डाइटिशियन बता रही हैं उन 5 शाकाहारी चीजों के बारे में, जिनमें अंडे और चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : July 16, 2026, 9:52 AM

शाकाहारी हैं? तो ये 5 फूड्स देंगे Egg-Chicken से भी ज्यादा प्रोटीन, डाइटिशियन ने शेयर की लिस्ट photo icon1/6

इन शाकाहारी चीजों में पाया जाता है हाई प्रोटीन

जब भी प्रोटीन की बात होती है तो सबसे पहले चिकन, अंडा और मछली का नाम लिया जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोगों को लगता है कि अगर वे शाकाहारी हैं तो उनकी प्रोटीन की जरूरत पूरी नहीं हो सकती। लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। Harvard T.H. Chan School of Public Health के अनुसार कई शाकाहारी फूड्स ऐसे भी हैं, जिसमें चिकन और अंडे से भी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।  दालें, सोया, बीन्स, नट्स और बीज जैसे कई पौधों से मिलने वाला प्रोटीन भी शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकता है, वो भी बिना किसी चिकन या अंडे का सेवन किए। अगर आप भी शाकाहारी हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं प्रोटीन से भरपूर उन चीजों के बारे में जिन्हें आप बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं।

शाकाहारी हैं? तो ये 5 फूड्स देंगे Egg-Chicken से भी ज्यादा प्रोटीन, डाइटिशियन ने शेयर की लिस्ट photo icon2/6

सोयाबीन

सोयाबीन को प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का राजा कहा जाता है। दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की डाइटिशियन पूजा सिंह बताती हैं कि 100 ग्राम सूखे सोयाबीन में लगभग 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा सोयाबीन में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और कई जरूरी विटामिन भी मौजूद होते हैं। जो लोग प्रोटीन के लिए चिकन और अंडे नहीं खा सकते हैं उनके लिए सोयाबीन बहुत फायदेमंद होता है।  Also Read - क्या ज्यादा प्रोटीन डाइट किडनी के लिए खतरनाक होती है? जिम वाले लोगों के लिए जानना है जरूरी

शाकाहारी हैं? तो ये 5 फूड्स देंगे Egg-Chicken से भी ज्यादा प्रोटीन, डाइटिशियन ने शेयर की लिस्ट photo icon3/6

मूंग दाल

मूंग दाल भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। सूखी मूंग दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है। यह आसानी से पचने वाली दाल मानी जाती है और इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। मूंग की दाल खाने से न सिर्फ शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

शाकाहारी हैं? तो ये 5 फूड्स देंगे Egg-Chicken से भी ज्यादा प्रोटीन, डाइटिशियन ने शेयर की लिस्ट photo icon4/6

राजमा

राजमा में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम होता है। चिकन और अंडे की बजाय रोजाना के खाने में राजमा खाकर भी आप प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। राजमा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।  Also Read - 1 दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए? जानें ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के हेल्दी सोर्स

शाकाहारी हैं? तो ये 5 फूड्स देंगे Egg-Chicken से भी ज्यादा प्रोटीन, डाइटिशियन ने शेयर की लिस्ट photo icon5/6

मूंगफली

पोहा, मसाला चिड़वा और विभिन्न प्रकार के पकवानों में मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है। डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि मूंगफली में भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25 से 30 ग्राम प्रोटीन होता है। हालांकि मूंगफली में प्रोटीन होता है, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें मूंगफली एक सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए।

शाकाहारी हैं? तो ये 5 फूड्स देंगे Egg-Chicken से भी ज्यादा प्रोटीन, डाइटिशियन ने शेयर की लिस्ट photo icon6/6

पनीर

100 ग्राम पनीर में औसतन 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। पनीर कैल्शियम और फास्फोरस का भी अच्छा सोर्स है। हालांकि इसमें फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें एक सीमित मात्रा में ही पनीर खाना चाहिए। डाइटिशियन कहती हैं कि चिकन और अंडे का प्रोटीन Complete Protein माना जाता है, क्योंकि इनमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं और शरीर इन्हें आसानी से पचा लेता है। दूसरी ओर, पौधों से मिलने वाले प्रोटीन में कुछ अमीनो एसिड कम हो सकते हैं।  Also Read - वजन घटाने के लिए हाई प्रोटीन दाल कैसे खाएं? जानें 3 असरदार तरीका