Vegan Bollywood Celebrities
Vegetarian Bollywood Celebrities: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसी फिटनेस पाना उनके फैंस का सपना होता है। क्योंकि, इन सितारों के पास हेल्दी बॉडी, सही वजन, ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ एनर्जी लेवल भी बहुत अच्छी होती है। ज़ाहिर है ये सभी ऐसी फिटनेस के लिए काफी मेहनत करते हैं। एक्सरसाइज से लेकर अपने खाने-पीने का भी बहुत ख्याल रखते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने हेल्दी बॉडी और हेल्दी लाइफ के लिए अपनी इटिंग हैबिट्स में भी बहुत बड़े-बड़े बदलाव किए हैं। ऐसा ही एक फैसला है नॉन-वेज फूड यानि मांसाहार छोड़ने का। क्या आप जानते हैं कि जॉन अब्राहम, शाहिद कपूर और हाल ही में दूसरी बार मां बनी करीना कपूर खान बिल्कुल नॉन-वेज नहीं खाते। इस गैलरी में पढ़ें कुछ ऐसी ही सेलिब्रिटीज के बारें में जिन्होंने नॉन-वेज खाने से परहेज किया और बने पहले से अधिक फिट। (Vegetarian Bollywood Celebrities in hindi)
