सर्दियों में कौन-सी सब्जियां खानी चाहिए?
Vegetables for Winters: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इस मौसम में आप तरह-तरह की चीजों का सेवन भी करते हैं। लोग ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और दालों का सेवन करते हैं। लेकिन, आपको अपनी सब्जियों का भी ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में आपको मौसमी सब्जियों का ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्माहट बनाए रखते हैं और शरीर को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं। सब्जियां खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में कौन-सी सब्जियां खानी चाहिए (Sardi me Kon si Sabji Khani Chahiye)?