बालों को सिल्की बनाने के लिए कंडीशनर नहीं, लगाएं ये 4 नेचुरल चीजें

Natural remedies for silky hair: बालों को सिल्की बनाने के लिए आप इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे आप घर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Updated: October 6, 2022, 5:37 PM

बालों को सिल्की बनाने के लिए कंडीशनर नहीं, लगाएं ये 4 नेचुरल चीजें photo icon1/5

बालों को सिल्की बनाने के घरेलू उपाय-Natural Things For Silky Hair

बालों को सिल्की बनाने के लिए लोग महंगे-महंगे कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इनके केमिकल्स आपके बालों को नुकसान करते हैं। ये बालों को डैमेज कर सकते हैं और इनकी प्रकृति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही ये ऑयली बालों का कारण बन सकता है। लेकिन, इसकी जगह आप कुछ नेचुरल चीजों को बालों में लगा सकते हैं, जिससे आपके बाल और हेल्दी बन सकते हैं। साथ ही ये स्कैल्प को हेल्दी रखने, बालों को मदबूत बनाने और इसकी ग्रोथ में भी मदद कर सकते हैं।

बालों को सिल्की बनाने के लिए कंडीशनर नहीं, लगाएं ये 4 नेचुरल चीजें photo icon2/5

1. एलोवेरा लगाएं

एलोवेरा में कई गुण होते हैं जो कि बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसके एंटीऑक्सीडेंट्स जहां बालों की ग्रोध बढ़ाते हैं, वहीं इसकी नमी बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही रेगुलर इसका कंडीशनर बना कर लगाना आपके बालों सिल्की बनाने में मदद कर सकता है। तो, गुलाब जल में एलोवेरा मिला कर होममेड कंडीशनर बनाएं और इसका इस्तेमाल करें।  Also Read - साइनस की समस्या है तो रोज सुबह करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम

बालों को सिल्की बनाने के लिए कंडीशनर नहीं, लगाएं ये 4 नेचुरल चीजें photo icon3/5

2. दही

दही बालों के लिए काफी कारगर तरीके से काम करती है। दही लगाने से आपके बाल जहां हेल्दी रहते हैं वहीं, इनका टैक्सर भी सही रहता है। साथ ही ये दोमुंहे बालों को भी हेल्दी बनाते हैं और इनके रख-रखाव में मदद करते हैं। इसके अलावा ये दोमुंहे बालों की बनावट को सही करने में मदद करता है और इसे होने से रोकते हैं।

बालों को सिल्की बनाने के लिए कंडीशनर नहीं, लगाएं ये 4 नेचुरल चीजें photo icon4/5

3. आंवले का पानी

आंवले का पानी विटामिन सी से भरपूर है और बालों के लिए हेल्दी है। आप आंवले को उबाल लें और इसके पानी को निकाल कर अपने बालों पर लगाएं। फिर पानी से बाल धो लें। आपके बाल सीधे और सिल्की हो जाएंगे। तो, इस तरह आंवला आपके बालों के हेल्दी रखने में मदद करेगा। साथ ही आंवले में विटामिन सी भी होता है जो कि इसकी ग्रोथ बढ़ाता है, डैंड्रफ दूर करता है और बालों को हेल्दी बनाता है।  Also Read - सिगरेट पीने और तंबाकू खाने वाले लोगों में बढ़ता है इन 5 कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें निकोटीन की लत खतरनाक क्यों है?

बालों को सिल्की बनाने के लिए कंडीशनर नहीं, लगाएं ये 4 नेचुरल चीजें photo icon5/5

4. अंडा

अंडा हेयर पैक बालों को सीधा रखने और इसे सिल्की बनाने में मददगार है। आप अंडे को जैतून के तेल और लहसुन के साथ मिलाकर हेयर पैक बना सकते हैं। आप बादाम के तेल के साथ अंडे की जर्दी भी मिला सकते हैं। आप इसे शहद और हल्दी के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हेयर पैक को लगाने के बाद सादे पानी से बाल धोएं और एक माइल्ड शैम्पू लगा कर शैंपू कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source