hamburger icon
A
Read in English

क्यों बहुत खास है दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम “दुआ”, जानें ऐसे 5 यूनिक नाम और उनका खास मतलब

Baby Girl Names: दीपिका और रणवीर की बेटी दुआ का नाम काफी यूनिक और छोटा सा है। अगर आप भी अपनी लाडली के लिए ऐसे ही किसी खास नाम की तलाश में है, तो इस लेख में कुछ विकल्प दिए गए हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 22, 2025, 2:39 PM

क्यों बहुत खास है दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम “दुआ”, जानें ऐसे 5 यूनिक नाम और उनका खास मतलब photo icon1/6

बेटी के लिए दो अक्षर का नाम

Two Letter Names for Baby Girl: पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए एक सबसे खास नाम ढूंढने की कोशिश करते हैं, एक ऐसा नाम जो सुनने में भी प्यारा लगे, सबसे अलग हो और उसका कोई खास मतलब भी निकलता हो। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की बेटी “दुआ” पिछले महीने एक साल की हो गई है, लेकिन उसका यह खास और यूनिक नाम आज भी चर्चा में है और इस नाम का मतलब है प्रार्थना करना। अगर आप भी अपनी बेटी का का नाम कुछ ऐसा ही खास और सुंदर से मतलब वाला नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको कुछ विकल्प बताने वाले हैं, जो आपको काफी काम आ सकते हैं।

क्यों बहुत खास है दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम “दुआ”, जानें ऐसे 5 यूनिक नाम और उनका खास मतलब photo icon2/6

अदा

अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई स्पेशल नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपकी बेटी का नाम “अ” से निकल रहा है, तो अदा नाम काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसका मतलब है देना, बताना या व्यक्त करना। Also Read - शादी से पहले बेटी को जरूर पता होनी चाहिए अपने पेरेंट्स की ये 5 बातें, बाद में पता लगा तो टूट जाएगा दिल

क्यों बहुत खास है दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम “दुआ”, जानें ऐसे 5 यूनिक नाम और उनका खास मतलब photo icon3/6

बानी

अगर आप अपनी लाडली के लिए कोई खास नाम ढूंढ रहे हैं, तो बानी नाम भी अच्छा विकल्प है। खासतौर पर जिन लड़कियों का नाम “ब” से निकल रहा होता है, उनके लिए बानी नाम काफी अच्छा होगा क्योंकि यह एक छोटा सा नाम है और इसका मतलब बनता है वाणी।

क्यों बहुत खास है दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम “दुआ”, जानें ऐसे 5 यूनिक नाम और उनका खास मतलब photo icon4/6

छाया

अगर आप अपनी बेटी के लिए किसी छोटे और प्यारे से नाम की तलाश में हैं, तो छाया नाम भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। छाया नाम छोटा सा है, लेकिन उसका मतलब “परछाई” बहुत बड़ा होता है और साथ ही यह छाया नाम सुनने में भी बहुत अच्छा लगता है। Also Read - पिता की ये 5 बातें देखकर बेटियां भी बन जाती हैं आत्मनिर्भर, अपने दम पर कर लेती हैं बहुत कुछ हासिल

क्यों बहुत खास है दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम “दुआ”, जानें ऐसे 5 यूनिक नाम और उनका खास मतलब photo icon5/6

दिया

आपकी बेटी के लिए दिया नाम भी अच्छा रहेगा और अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई नया नाम ढूंढ रहे हैं, जो छोटा हो और उसका मतलब भी अच्छा निकलता हो तो उके लिए दिया नाम काफी अच्छा है। दिया नाम का मतलब दीपक होता है। अगर आपकी बेटी का नाम “द” से निकल रहा है, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

क्यों बहुत खास है दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम “दुआ”, जानें ऐसे 5 यूनिक नाम और उनका खास मतलब photo icon6/6

एरा

अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई मॉडर्न नाम ढूंढ रहे हैं, तो एरा नाम भी उसके लिए अच्छा विकल्प है। एरा एक अंग्रेजी का शब्द है, जिसका मतलब युग होता है। अगर आपकी बेटी का नाम ए से निकल रहा है, तो एरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - हर बेटी का सपना होता है पिता के साथ ये 5 चीजें करने का, कहीं आप तो दिल नहीं तोड़ रहे अपनी लाडली का?