सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदे
Turmeric And Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल और हल्दी का इस्तेमाल आमतौर पर खाना पकाने के लिए किया जाता है। इन दोनों में ऐसे कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। सरसों के तेल में विटामिन्स, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। वहीं, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में सरसों के तेल और हल्दी के मिश्रण का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर लगाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। यह मिश्रण सेहत से लेकर त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से -
