तुलसी और हल्दी की चाय पीने के फायदे
Tulsi Turmeric Tea Benefits : बदलते मौसम में कई तरह की परेशानियां होने की संभावना रहती है। इन परेशानियों में सर्दी-खांसी जुकाम की परेशानी सबसे ज्यादा प्रमुख है। सर्दी जुकाम होने के पीछे कई वायरल और बैक्टीरियल कारण हो सकते हैं। अगर इन दिनों सर्दी जुकाम की परेशानी से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो घबराएं नहीं। आज हम आपको एक ऐसी चाय की रेसिपी बताएंगे, जिससे सर्दी जुकाम की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बस तुलसी की चाय में चुटकीभर हल्दी मिक्स करना है। इससे शरीर को कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं तुलसी और हल्दी से बनी चाय का सेवन करने से फायदे और इसकी रेसिपी क्या है?