Advertisement

थकी हुई आंखों को 2 मिनट में तरोताजा करने के 5 आसान तरीके

टीवी या कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने बैठे रहने से आपकी आंखें थक सकती है, आंखों को रिफ्रेश करने के लिए यह तरीके आजमाएं!

Written By Editorial Team
Published : March 14, 2017 4:20 PM IST

Comfort-tired-eyes easy tricks to refresh and comfort your eyes

दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने या नींद पूरी नहीं होने के कारण आंखों में थकावट आ जाती है। लोगों को आकर्षित करने के लिए आंखों में कॉन्फिडेंस दिखाई देना बहुत जरूरी है। आकर्षक और खूबसूरत दिखने के लिए आंखों का भी ख्याल रखना पड़ता है। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आप दो मिनट में अपनी थकी हुई आंखों को तरोताजा कर सकते हैं।

Palming easy tricks to refresh and comfort your eyes

पामिंग (Palming)- अपनी हथेलियों को रगड़कर एक मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। ऐसा दो से तीन बार करें।ओफ्थामोलोजिस्ट डॉक्टर बेट्स के अनुसार, आंखों को आराम पहुंचाने के लिए ये एक बेहतर टेक्निक है।

conditions-remedies-washingeyeswithcoldwater easy tricks to refresh and comfort your eyes

कोल्ड वाटर- अगर आपके पास आइस क्यूब नहीं है तो आप कई बार अपनी आंखों पर थोड़ा ठंडा पानी छिड़कें। ध्यान रहे कि आंखें खुली रखें। ऐसा करने से आंखों को आराम मिलता है।

Advertisement

conditions-remedies-soothingeyes easy tricks to refresh and comfort your eyes

कपिंग- अपनी आंखों को अपनी हथेलियों से एक से दो मिनट तक बंद करें। इस तकनीक से आंखों को आराम मिलता है। ध्यान रहे कि आंखों को धीरे-धीरे खोलें ताकि आंखों में अचानक तेज रोशनी न लगे।

conditions-remedies-coldspooningeyes easy tricks to refresh and comfort your eyes

कोल्ड स्पूनिंग- आप ठंडी चम्मच को आंखों पर रखकर भी सिकाई कर सकते हैं। पहले चम्मच को दस मिनट तक फ्रिज में रखें और उसके बाद आंखों पर रखकर सिकाई करें। आप आइस क्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

beautiful-sight easy tricks to refresh and comfort your eyes

अच्छी जगह देखें- आंखों को आराम पहुंचाने के लिए आप किसी अच्छी जगह जैसे पार्क या नर्सरी में लगे फूल और हरी घास को देख सकते हैं। इससे दिमाग पर एक पॉजिटिव इफ्फेक्ट पड़ता है और आंखों को आराम मिलता है।