आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, 1 हफ्ते में दिखने लगेगा असर

Dark Circles Home Remedies: डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : November 27, 2024 1:36 PM IST

1/6

डार्क सर्कल हटाने के लिए घरेलू उपाय

Home Remedies For Dark Circles: डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद पूरी न होना, पोषण की कमी, अनियमित जीवनशैली, डिहाइड्रेशन और तनाव के कारण डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। इसकी वजह से चेहरा सुस्त और बेजान नजर आने लगता है। कई महिलाएं डार्क सर्कल को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर डार्क सर्कल्स से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आइए, जानते हैं डार्क सर्कल को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में -

2/6

टमाटर (Tomato For Dark Circle)

डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए टमाटर एक बेहतरीन उपाय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और नैचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से काले घेरे कम हो सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब कॉटन की मदद से इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक आंखों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं। Also Read - 15 से 20 रुपए में दूर करें काले घेरे, Dark Circles के लिए नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम की जरूरत

3/6

टी बैग्स (Tea Bags For Dark Circle)

टी बैग्स की मदद से भी डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक टी बैग को कुछ देर गर्म पानी में डुबोकर छोड़ दें। उसके बाद उसे फ्रिज में ठंडा कर लें। फिर इसे अपनी आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखकर लेट जाएं।

4/6

खीरा (Cucumber For Dark Circle)

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, बल्कि दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच खीरे का रस लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं। Also Read - गर्मियों में इन 5 कारणों से होने लगते हैं डार्क सर्कल्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

5/6

बादाम का तेल (Almond Oil For Dark Circle)

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए बादाम का तेल भी प्रभावी साबित हो सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आंखों के आसपास बादाम का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और रक्त संचार बढ़ता है, जिससे आंखों की सूजन और काले घेरों को कम करने में मदद मिल सकती है।

6/6

गुलाब जल

डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाने में गुलाब जल भी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह त्वचा को ताजगी और ठंडक प्रदान करती है। साथ ही, दाग-धब्बों और डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए गुलाब जल में रुई भिगोकर अपनी आंखों पर रखें। करीब 15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।नियमित रूप से ऐसा करने से आपको डार्क सर्कल कम होते दिखेंगे। Also Read - इन 7 कारणों से होते हैं आपको डार्क सर्कल