hamburger icon
A
Read in English

Coconut oil for Hair Fall: हेयर फॉल रोकता है नारियल का तेल, स्टडी का दावा, गर्मियों में होनेवाली इन 5 हेयर प्रॉब्लम्स का भी है इलाज है यह नैचुरल तेल

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की एक नयी स्टडी में दावा किया गया है कि नारियल का तेल बाल झड़ने की समस्या को 50 प्रतिशत तक कम कर सकता है।(Coconut oil for Hair Fall in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 31, 2021, 8:49 PM

Coconut oil for Hair Fall: हेयर फॉल रोकता है नारियल का तेल, स्टडी का दावा, गर्मियों में होनेवाली इन 5 हेयर प्रॉब्लम्स का भी है इलाज है यह नैचुरल तेल photo icon1/6

हेयर फॉल रोकने के घरेलू उपाय

Coconut oil for Hair Fall: हेयर फॉल एक ऐसी समस्या है जो अब हर उम्र के लोगों में पायी जाने लगी है। प्रदूषण, पोषक की कमी और तनाव जैसे कारणों से लोगों को हेयर फॉल की समस्या होती है वहीं, कई लोगों को मौसम बदलने के साथ ही हेयर फॉल की चिंता सताने लगती है। नारियल का तेल एक ऐसी घरेलू चीज है जो हेयर फॉल की इस समस्या से राहत दिला सकती है और यह बात साबित हुई है एक नयी स्टडी में। इस स्टडी का दावा है कि, नारियल का तेल बाल झड़ने की समस्या को 50 प्रतिशत तक कम कर सकता है। (Coconut oil for Hair Fall in Hindi)

Coconut oil for Hair Fall: हेयर फॉल रोकता है नारियल का तेल, स्टडी का दावा, गर्मियों में होनेवाली इन 5 हेयर प्रॉब्लम्स का भी है इलाज है यह नैचुरल तेल photo icon2/6

हेयर फॉल रोकता है नारियल का तेल

अमेरिका की टीआरआई प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (TRI Princeton USA) की एक स्टडी में यह पाया गया है कि नारियल तेल प्रोटीन की कमी होने (बाल धोने या पर्यावरणीय कारकों के कारण) को 50 फीसदी से अधिक रोकता है और इसका बालों के टूटने और बालों के झड़ने को कम करने पर सीधा और समान प्रभाव पड़ता है। इस अध्ययन में नारियल के तेल के प्रभावों की जांच की गई, जिसमें आधे बालों में तेल लगाया गया और आधे को बिना तेल लगाए छोड़ दिया गया। नतीजे से यह स्पष्ट हो गया कि नारियल का तेल बालों के झड़ने को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Also Read - बारिश के मौसम में बढ़ जाता है लेप्टोस्पायरोसिस खतरा, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कारण

Coconut oil for Hair Fall: हेयर फॉल रोकता है नारियल का तेल, स्टडी का दावा, गर्मियों में होनेवाली इन 5 हेयर प्रॉब्लम्स का भी है इलाज है यह नैचुरल तेल photo icon3/6

बालों को बनाता है मज़बूत

इस स्टडी में यह भी पाया गया कि बालों पर नारियल के तेल का एक पौष्टिक प्रभाव भी है, जो इसके झड़ने को काफी हद तक कम कर देता है। नारियल का तेल ही एकमात्र ऐसा तेल है, जो रिस-रिस कर जड़ों की तह तक पहुंच जाता है। इससे न केवल बालों की सुरक्षा होती है, बल्कि बालों को मजबूती भी मिलती है। (Natural ways to get strong hair)

Coconut oil for Hair Fall: हेयर फॉल रोकता है नारियल का तेल, स्टडी का दावा, गर्मियों में होनेवाली इन 5 हेयर प्रॉब्लम्स का भी है इलाज है यह नैचुरल तेल photo icon4/6

स्ट्रेस है हेयर फॉल की बड़ी वजह

नारियल के तेल में मोनोलॉरिन मौजूद रहता है। इसके अलावा इसमें लॉरिक एसिड की भी उपलब्धता रहती है, जो कि ब्रेस्ट मिल्क में ही एकमात्र उपलब्ध रहता है। यह बालों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। अकसर तनाव की वजह से बाल ज्यादा टूटते हैं। लॉरिक एसिड इस स्थिति में भी बालों को टूटने से रोकता है। Also Read - करियर और परिवार के बीच सेहत को नजरअंदाज कर रही हैं महिलाएं, डॉक्टर ने बताया बढ़ रहा है इन 4 कैंसर का खतरा

Coconut oil for Hair Fall: हेयर फॉल रोकता है नारियल का तेल, स्टडी का दावा, गर्मियों में होनेवाली इन 5 हेयर प्रॉब्लम्स का भी है इलाज है यह नैचुरल तेल photo icon5/6

बालों का नैचुरल सनस्क्रीन

कई तेलों में से एकमात्र नारियल तेल ही सूरज की हानिकारक किरणों से बालों को सुरक्षा प्रदान करने में अधिक प्रभावी है। यह बालों के लिए किसी सनस्क्रीन से कम नहीं है। (Sun protection of Hair)

Coconut oil for Hair Fall: हेयर फॉल रोकता है नारियल का तेल, स्टडी का दावा, गर्मियों में होनेवाली इन 5 हेयर प्रॉब्लम्स का भी है इलाज है यह नैचुरल तेल photo icon6/6

डैमेज रिपेयर का नैचुरल तरीका

Coconut oil provides nourishment and moisture to the hair. The properties present in it strengthen the hair and prevent its fall. Curry leaves contain vitamin B, vitamin C, protein, iron and antioxidants, which are beneficial for hair. Applying coconut oil and curry leaves mixed promotes hair growth. Also, it eliminates problems like premature greying of hair, hair fall and dandruff. Applying coconut oil and curry leaves makes hair look soft and shiny.  Also Read - टाइफाइड बुखार से बचने के लिए क्या करें? ये उपाय संक्रमण से कर सकते हैं बचाव