प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने वाले फल
Which fruit increase platelets : शरीर को बेहतर ढंग से कार्य के लिए ब्लड में प्लेटलेट्स काउंट का सही होना बहुत ही जरूरी है। लेकिन अगर कुछ स्थितियों की वजह से प्लेटलेट्स काउंट कम होने लगे, तो शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में स्किन पर रैशेज, शारीरिक रूप से कमजोरी, ब्लीडिंग न रुकना इत्यादि शामिल है। वहीं, डेंगू की वजह से भी प्लेटलेट्स काउंट कम होने लगते हैं। इस स्थिति में आपका समय पर इलाज बहुत ही जरूरी है। प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए आप अपने खाद्य पदार्थों में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ा सकते हैं। साथ ही इससे डेंगू में होने वाली थकान, कमजोरी, उल्टी जैसे लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
