hamburger icon
A
Read in English

दिवाली और छठ के लिए निकलना है यूपी-बिहार तो बैग में जरूर रखें 4 चीजें, नहीं होगी कोई वायरल बीमारी

अगर आप दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यात्रा करने से पहले इन चार बातों का जरूर ध्यान रखें। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated: October 8, 2022, 7:01 AM

दिवाली और छठ के लिए निकलना है यूपी-बिहार तो बैग में जरूर रखें 4 चीजें, नहीं होगी कोई वायरल बीमारी photo icon1/5

दिवाली और छठ में यात्रा के दौरान रखें सेहत का ख्याल

दिवाली और छठ पर्व का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। ये ऐसे त्यौहार हैं जिसको सेलिब्रेट करने के लिए हर कोई अपने घर पहुंचना चाहता है, ताकि अपनी फैमिली के साथ इस त्यौहार को अच्छी तरह से सेलिब्रेट कर पाएं। यही वजह है कि दिवाली और छठ पर्व के आसपास ट्रेन, बस और फ्लाइट्स की फुल बुकिंग रहती है। हर कोई अपने शहर और गांव की तरफ यात्रा कर रहा होता है। इस दौरान खासकर यूपी और बिहार और आसपास के राज्यों के लोग सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा यहां के ही लोग काम की तलाश में दिल्ली और अन्य शहरों की ओर रुख करते हैं। और त्योहारों के समय अपने घर की तरफ लौटते हैं। अगर आप भी इस त्यौहार के मौसम में यात्रा करने की तैयारी में है तो आपको अपनी सेहत का भी जरूर ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि यह महीना संक्रामक बीमारियों का भी है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो इससे पहले इन चार बातों को जरूर जान लें।

दिवाली और छठ के लिए निकलना है यूपी-बिहार तो बैग में जरूर रखें 4 चीजें, नहीं होगी कोई वायरल बीमारी photo icon2/5

अपने साथ एक चादर या ब्लैंकेट जरूर रखें

अक्टूबर का महीना मतलब गर्मियों का जाना और सर्दियों का आगमन होता है। और मौसम के इस बदलाव में अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं खासकर तब जब आप यात्रा कर रहे हो और आपको रास्ते में कहीं किसी तरह का वायरल संक्रमण या ठंड से दो चार होना पड़े। ऐसी स्थिति में आपके पास खुद का ब्लैंकेट या चादर होना बहुत जरूरी है इससे आप खुद को सुरक्षित रख पाएंगे। Also Read - पसलियों के आसपास क्रैंप और दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

दिवाली और छठ के लिए निकलना है यूपी-बिहार तो बैग में जरूर रखें 4 चीजें, नहीं होगी कोई वायरल बीमारी photo icon3/5

पीने का साफ पानी जरूर रखें

यात्रा के दौरान हमें प्यास बहुत लगती है लेकिन जब रास्ते में पानी की जरूरत होती है और पानी नहीं मिलता तो हम कैसा भी पानी पी लेते हैं यह सोचे बगैर की वह साफ है या नहीं। ऐसे में पेट खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जरूरी यह है कि आप आपात स्थिति के लिए अपने साथ एक साथ पानी का बोतल जरूर रखें, जिसे तभी निकाले जब रास्ते में आपको पीने का पानी ना मिले।

दिवाली और छठ के लिए निकलना है यूपी-बिहार तो बैग में जरूर रखें 4 चीजें, नहीं होगी कोई वायरल बीमारी photo icon4/5

मास्क और सैनिटइजर

पूरी दुनिया कोरोना महामारी का सामना कर उबर रही है। एक्सपर्ट भी मानते हैं एक कोरोनावायरस अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने साथ मास्क और सैनिटाइजर जरूर रखें भीड़भाड़ वाले एरिया में मास्क लगाकर रखें और कुछ भी खुली वस्तुओं को छूने के बाद सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अगर पानी की उपलब्धता है तो पानी से हाथ जरूर धोएं। इससे किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं होगा। Also Read - सिर्फ मिठाई नहीं, इन पैकेज्ड फूड में भी छिपी हुई चीनी; एक्सपर्ट ने माना डायबिटीज का कारण

दिवाली और छठ के लिए निकलना है यूपी-बिहार तो बैग में जरूर रखें 4 चीजें, नहीं होगी कोई वायरल बीमारी photo icon5/5

अपने साथ रखें हेल्दी स्नैक्स

यात्रा के दौरान अपने साथ हेल्दी स्नैक्स जैसे सेब, केला और ड्राई फ्रूट्स जरूर रखें। इसके अलावा आप घर का बना कुछ भी जो आपको पसंद हो उसे रख सकते हैं। रास्ते में अगर आपको कहीं भी अच्छा खाना ना मिले तो आप इन स्नैक्स के सहारे अपनी यात्रा पूरी कर पाएंगे। इससे आपको बाहर की खुली चीजें खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप सुरक्षित अपने घर पहुंच पाएंगे।