बाल बढ़ाने वाले बेस्ट तेल
Balo Ko Teji Se Kaise Badhaye: महिलाएं हो या पुरुष, बालों का झड़ना हर किसी के लिए एक आम और रोजाना परेशान करने वाली समस्या बन गई है। इसी में बालों का पतला होना, डैमेज होना और अपने आप टूटकर गिरना भी शामिल है। हम इस स्थिति को ठीक करने के लिए कई तरह के शैम्पू, कंडीशनर, सीरम और हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बालों का झड़ना फिर भी कम नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और पोषण की कमी के कारण होता हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा ने 5 ऐसे आयुर्वेदिक तेल के बारे में बताया है जो हेयर के लिए बहुत सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार, बालों की हेल्थ पित्त दोष से जुड़ा होती है। इसलिए जब शरीर में असंतुलन होता है, तो बाल कमजोर होने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से 5 आयुर्वेदिक तेल इस दोषों को बैलेंस करते हैं और स्कैल्प को पोषण देते हैं।
