दांतों को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाती ये 5 मीठी चीजें (Sweet Deserts For Health)
लंच या डिनर करने के बाद कुद मीठा खाने का मजा ही अलग है। अक्सर लोग खाना खाने के बाद मीठा इसलिए खाते हैं क्योंकि एक तो क्रेविंग होती है और दूसरा ये कि इससे खाना पचने में आसानी होती है। लेकिन कई बार लोग एक्स्ट्रा कैलोरी और दांत में प्रॉब्लम के डर से मीठी चीजों को अवॉइड ही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी स्वीट स्नेक्स भी हैं जो शरीर को भी कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स देने के साथ ही दांतों को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इन मीठी चीजों के सेवन से आपको दांतों में सड़न, दर्द, मसूढ़ों से खून निकलना और कैविटी की दिक्कत नहीं होगी। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये स्नेक्स-