10 रुपए में डार्क स्पॉट्स मिटाने के लिए क्या लगाएं?
Tomato Juice for Dark Spots: आजकल ज्यादातर लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसमें चेहरे के दाग-धब्बे एक बहुत बड़ी समस्या है। कई लोग चेहरे के दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। चेहरे के दाग-धब्बे त्वचा की खूबसूरती को कम कर देते हैं और व्यक्ति के कॉन्फिडेंस लेवल को भी गिरा देते हैं। भले ही दाग-धब्बे मेकअप से छिप जाते हैं, लेकिन इस पर काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई लोग चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो सिर्फ 10 रुपए खर्च करके चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक टमाटर खरीदना है और इसे चेहरे पर लगाना है।