Dead Skin
गर्मी के मौसम में धूप और धूल के कारण आपके चेहरे और हाथों की हालत खराब जाती है। धूप में आपके त्वचा की ऊपरी सेल्स नष्ट हो जाती हैं और आपका रंग गहरा दिखने लगता है। इन्हें ही डेड स्किन सेल्स कहते हैं। चेहरे के डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए आप स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं। मगर पूरे शरीर के डेड स्किन सेल्स किस तरह हटाएं? अगर आप पूरे शरीर से डेड स्किन सेल्स निकालना चाहते हैं, तो अपने नहाने के पानी में कुछ खास चीजें मिलाएं। इन तरीकों से आपको मिलेगी खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा।