गर्मियों में हर वक्त रहती है सुस्ती और आलस? इन 5 आसान टिप्स से दिनभर रहें एनर्जेटिक

Summer Health Tips: गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। इनसे आपकी सुस्ती और थकान भी दूर होगी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 20, 2026, 5:37 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raman Kumar

गर्मियों में हर वक्त रहती है सुस्ती और आलस? इन 5 आसान टिप्स से दिनभर रहें एनर्जेटिक photo icon1/6

गर्मियों में एनर्जेटिक कैसे रहें?

क्या आप गर्मियों में हर वक्त सुस्ती, थकान और आलस महसूस करते हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोग ऐसा ही महसूस करते हैं। धूप में रहने और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से अक्सर सुस्ती और थकान महसूस होती है। ऐसे में काम पर मन नहीं लगता है, फोकस कम हो जाता है और व्यक्ति दिनभर थकावट महसूस करता है। अगर आपको भी गर्मियों में अक्सर ऐसा ही महसूस होता है, तो कुछ टिप्स जरूर फॉलो करें। इनसे आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव फील करेंगे। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं गर्मियों में एनर्जी बढ़ाने के टिप्स-

गर्मियों में हर वक्त रहती है सुस्ती और आलस? इन 5 आसान टिप्स से दिनभर रहें एनर्जेटिक photo icon2/6

शरीर को हाइड्रेटेड रखें

गर्मियों में सुस्ती और आलस को दूर भगाने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेटेड रखना। गर्मी में शरीर को ज्यादा से ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए इस मौसम में दिनभर में 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, गन्ने का जूस, लस्सी और छाछ पीना भी फायदेमंद होता है।  Also Read - इन 8 टिप्स को अपनाने से हमेशा चेहरे पर रहेगी मुस्कान

गर्मियों में हर वक्त रहती है सुस्ती और आलस? इन 5 आसान टिप्स से दिनभर रहें एनर्जेटिक photo icon3/6

हल्का खाना खाएं

गर्मियों में फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड खाने से गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तला-भुना खाना खाने से आलस और सुस्ती बढ़ सकती है। इसलिए गर्मियों में हल्का और हेल्दी डाइट पर भी फोकस करना चाहिए। अपनी समर डाइट में फल, सलाद, दही और हरी सब्जियां शामिल करें। तरबूज, खीरा और संतरा आदि का सेवन करें। इन चीजों को खाने से पाचन में सुधार होता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है

गर्मियों में हर वक्त रहती है सुस्ती और आलस? इन 5 आसान टिप्स से दिनभर रहें एनर्जेटिक photo icon4/6

नींद पूरी लें

नींद की कमी से थकान, सुस्ती, आलस और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में एनर्जेटिक और फ्रेश फील करने के लिए नींद जरूर पूरी लें। आपको हर रोज 7–8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अपना सोने और उठने का समय तय रखें। अच्छी नींद से आपको दिनभर फ्रेश फील होगा। Also Read - Yoga for Laziness : कहीं आप आलसी तो नहीं ? जानें किस मुद्रा से दूर होगी आपकी यह आदत

गर्मियों में हर वक्त रहती है सुस्ती और आलस? इन 5 आसान टिप्स से दिनभर रहें एनर्जेटिक photo icon5/6

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें

गर्मियों में हैवी वर्कआउट करने से थकान लग सकती है। इसलिए इस मौसम में भारी वर्कआउट-एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या योगासन कर सकते हैं। सुबह-शाम वॉक करें और स्ट्रेचिंग करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

गर्मियों में हर वक्त रहती है सुस्ती और आलस? इन 5 आसान टिप्स से दिनभर रहें एनर्जेटिक photo icon6/6

कैफीन का सेवन कम करें

सुस्ती और आलस दूर भगाने के लिए ज्यादातर लोग कैफीन का सहारा लेते हैं। लेकिन, गर्मियों में ज्यादा कैफीन लेने से एसिडिटी और डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे एनर्जी लेवल गिर सकता है। इसलिए इस मौसम में कैफीन का सेवन बेहद कम करें। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।  Also Read - बीमारी के हिसाब से डॉक्टर चुनें, किसे कब दिखाएं जानें पूरी लिस्ट

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source