चेहरे पर दाने न हो इसके लिए टिप्स
Tips to Prevent Acne: चेहरे पर दाने होना एक आम समस्या है। खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से चेहरे पर दाने होने लगते हैं। इसके अलावा, हार्मोनल असंतुलन और तनाव भी चेहरे पर दानों का कारण बनते हैं। चेहरे के दाने मिटाने के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलना जरूरी है। लेकिन, इसके साथ ही आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को भी हेल्दी रखना जरूरी है। चेहरे पर दाने न हो, इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए। आपको हेल्दी भोजन लेना चाहिए, स्किनकेयर करनी चाहिए और लाइफस्टाइल को भी हेल्दी बनाए रखना चाहिए। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर दाने न होने के लिए कौन-से टिप्स अपनाने चाहिए?