हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए टिप्स
Heart Health ke Liye Tips: हृदय हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। जब हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, तो संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर महसूस होता है। लेकिन, हार्ट में थोड़ी-सी गड़बड़ी से संपूर्ण सेहत भी बिगड़ सकती है। इसलिए हार्ट हेल्थ को बेहतर रखना बहुत जरूरी है। हृदय का मुख्य काम पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के साथ रक्त को पंप करना है। यानी हृदय का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसलिए हृदय के सेहत के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए टिप्स (Healthy Heart Tips in Hindi)-
