इफ्तारी के बाद एसिडिटी से कैसे छुटकारा पाएं?
How to Get Rid From Acidity: रमजान में इफ्तारी के दौरान लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन कर लेते हैं। इस दौरान ज्यादातर लोग तला-भुना और मसालेदार खाना खा लेते हैं। कई लोग ओवरइटिंग भी कर लेते हैं। इससे गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होना बेहद आम हैं। ऐसे में एसिडिटी से राहत पाने के लिए कई लोग सोडा आदि का सेवन करते हैं। जबकि, इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं और भोजन के पोषक तत्वों को अवशोषित होने दिक्कत होती है। आप चाहें तो एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप इफ्तारी के बाद कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, इनसे एसिडिटी की समस्या ठीक होगी और पाचन-तंत्र में भी सुधार होगा।