hamburger icon
A
Read in English

घर के बाहर जब बच्चा दिखाए गुस्सा तो इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल

किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे का गुस्सा झेलना आसान काम नहीं है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: September 26, 2018, 12:51 PM

घर के बाहर जब बच्चा दिखाए गुस्सा तो इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल photo icon1/6

Kids Tantrums

किसी भी पेरेंट्स के लिए अपने बच्चे का गुस्सा झेलना आसान काम नहीं है। खासकर जब आप किसी पब्लिक प्लेस में होते हैं, तो आपके पास उसे शांत कराने के ज्यादा विकल्प नहीं होते हैं। जाहिर है ऐसी स्थिति में अधिकतर पेरेंट्स बच्चों पर ही गुस्सा करने लगते हैं। जाहिर है पब्लिक प्लेस में बच्चे के रोने, चिड़चिड़ाने और गुस्से से आप बेकाबू हो सकते हैं। खैर, हम कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनसे आपको पब्लिक प्लेस में बच्चे का गुस्सा कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

घर के बाहर जब बच्चा दिखाए गुस्सा तो इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल photo icon2/6

Lull-her-to-sleep Simple Ways To Control Your Toddler’s Temper Tantrums In Public Places

गले लगा लें- उसे गले लगाने, प्यार से किस करने या उसका फेवरेट गाना सुनाने से आपको हेल्प मिल सकती है। इससे बच्चे का गुस्सा शांत हो सकता है। इसके बाद उसकी पीठ को थपथपा दें। जल्दबाजी ना करें क्योंकि बच्चे का गुस्सा शांत होने में समय लगता है।  Also Read - मानसून के लिए बेस्ट हैं ये 4 ड्रिंक्स, बढ़ेगी इम्यूनिटी और मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

घर के बाहर जब बच्चा दिखाए गुस्सा तो इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल photo icon3/6

Offer-her-a-toy Simple Ways To Control Your Toddler’s Temper Tantrums In Public Places

खिलौना दें- कहीं भी जाते समय कुछ खिलौने हमेशा साथ रखें। जब आपका बच्चा जोर से रोने लगे और गुस्सा करने लगे, तो उसे खिलौना दे दें। इससे उसका ध्यान भटक सकता है और पब्लिक प्लेस में उसे शांत कराने के बेहतर तरीका है।

घर के बाहर जब बच्चा दिखाए गुस्सा तो इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल photo icon4/6

Offer-a-snack Simple Ways To Control Your Toddler’s Temper Tantrums In Public Places

स्नैक्स दें- अधिकतर बच्चे भूख की वजह से चिड़चिड़ाने लगते हैं। इसलिए अपने पास हमेशा कुछ स्नैक्स रखें, ताकि भूख लगने पर उसे दे सकें। आप कुछ फ्रूट्स, नट्स या बेरी रख सकती हैं। बच्चे के गुस्से और भूख को शांत करने का यह बेहतर उपाय है। उसे चॉकलेट देने से बचें।  Also Read - क्या दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करने वालों को भी प्रोटीन चाहिए, अगर हां तो फिर कितना?

घर के बाहर जब बच्चा दिखाए गुस्सा तो इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल photo icon5/6

Walk-the-toddler Simple Ways To Control Your Toddler’s Temper Tantrums In Public Places

शांति से बात करें- कभी-कभी बच्चों के आगे यह सभी टिप्स धरे रह जाते हैं। ऐसे में बच्चे से शांति से बात करने और उस स्थिति से बाहर निकलना बेहतर होता है। इसलिए जब वो गुस्सा करने लगे, तो उससे प्यार से बात करें और उसे कुछ देने की बजाय बाहर टहलाने ले जाएं। एक बार जब वो शांत हो जाए, तो दूसरे काम काम करें।

घर के बाहर जब बच्चा दिखाए गुस्सा तो इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल photo icon6/6

Give-a-hug Simple Ways To Control Your Toddler’s Temper Tantrums In Public Places

नींद के लिए चिड़चिड़ापन- बच्चे भूख की तरह कभी-कभी नींद के लिए भी रोने लग जाते हैं। इसलिए अगर आप किसी मॉल या अन्य पब्लिक प्लेस में हैं, तो उसे सुलाना ही आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है।  Also Read - रोजाना 10 हजार कदम चलना सिर्फ एक अच्छी आदत है या एक्सरसाइज? क्या इससे वजन कम हो सकता है?