hamburger icon
A
Read in English

Baby Skincare in Summer: गर्मी और उमस से बच्चे को हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, फॉलो करें ये बेबी स्किन केयर टिप्स

बच्चों की स्किन को हेल्दी बनाने के लिए गर्मियों में थोड़ा अधिक सावधान रहना चाहिए। बच्चों के लिए कुछ समर स्किन केयर टिप्स लिख रहे हैं हम यहां, जो आ सकती हैं हर पैरेंट के काम।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : May 21, 2020, 5:30 PM

Baby Skincare in Summer: गर्मी और उमस से बच्चे को हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, फॉलो करें ये बेबी स्किन केयर टिप्स photo icon1/6

Baby-skin Care In Summer

Baby Skincare in Summer: गर्मियों का मौसम बच्चों की कोमल और नाजुक स्किन पर कठोर साबित हो सकता है। गर्मियों में धूप, उमस और टेम्परेचर के बढ़ने के कारण बच्चे की स्किन पर रैशेज़, इरिटेशन, फोड़े-फुंसियां और घमौरियां हो सकती हैं। बड़ों की तरह बच्चों की स्किन पर कमर्शियल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना सही नहीं होता। ऐसे में बच्चों को इन परेशानियों से राहत दिलाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इसी तरह बच्चों की स्किन को हेल्दी बनाने के लिए भी गर्मियों में थोड़ा अधिक सावधान रहना चाहिए। बच्चों के लिए कुछ समर स्किन केयर टिप्स लिख रहे हैं हम यहां, जो आ सकती हैं हर पैरेंट के काम। ((Baby Skincare in Summer)

Baby Skincare in Summer: गर्मी और उमस से बच्चे को हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, फॉलो करें ये बेबी स्किन केयर टिप्स photo icon2/6

Baby Skin

बच्चों को पहनाएं ढीले कपड़े- चूंकि बच्चे की स्किन बहुत अधिक संवेदनशील होती है। इसीलिए उन्हें कपड़ों की वजह से भी बहुत अधिक इरिटेशन महसूस हो सकता है। गर्मियों के मौसम में बच्चे को कॉटन के कोमल कपड़े पहनाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि कपड़े बहुत अधिक चुस्त ना हों और मोटे ना हों। ताकि बच्चे की स्किन तक हवा अच्छी तरह पहुंचती रहेगी। (Baby Skincare in Summer in hindi)  Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Baby Skincare in Summer: गर्मी और उमस से बच्चे को हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, फॉलो करें ये बेबी स्किन केयर टिप्स photo icon3/6

Baby Care In Summers

बेबी पाउडर का कम करें इस्तेमाल- गर्मियों में लोग पसीने सोखने और स्किन को ड्राई रखने के लिए बच्चे की स्किन पर बहुत अधिक बेबी पाउडर लगाते हैं। ऐसा ना करें। पाउडर में कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं। जो, बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे रैशेज़ और इरिटेशन की परेशानी हो सकती है।

Baby Skincare in Summer: गर्मी और उमस से बच्चे को हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, फॉलो करें ये बेबी स्किन केयर टिप्स photo icon4/6

Head-bath

बेबी बाथ- गर्मियों में बच्चे को नियमित रूप से नहलाएं। बहुत छोटे बच्चों को भी गर्मियों में नहलाया जा सकता है। इससे, बच्चों की स्किन को साफ रखने के अलावा उसे ठंडक पहुंचती है। अगर आपके बच्चे को नहाना पसंद है तो आप सुबह के अलावा शाम को भी उन्हें एक बार नहला सकते हैं। (Tips for baby bath in summers)  Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

Baby Skincare in Summer: गर्मी और उमस से बच्चे को हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, फॉलो करें ये बेबी स्किन केयर टिप्स photo icon5/6

Water-baby

हाइड्रेशन: बड़ों की तरह ही बच्चों को भी गर्मियों में पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। 6 महीने से छोटे बच्चों को पानी नहीं पिलाया जाता। इसीलिए, उन्हें बार-बार ब्रेस्टफीड कराते रहें। 6 महीने से बड़े बच्चों को हर आधे घंटे बाद 2-3 चम्मच पानी पिलाएं। इसी तरह उन्हें मौसमी फल, सब्ज़ियां और पौष्टिक आहार वीनिंग के लिए देते रहें। (Baby’s diet during summer season)

Baby Skincare in Summer: गर्मी और उमस से बच्चे को हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, फॉलो करें ये बेबी स्किन केयर टिप्स photo icon6/6

Mother-baby

अपने डॉक्टर से करते रहें बातचीत- मौसम बदलते ही सबसे पहले अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। मौसम के अनुसार बच्चे की देखभाल, डायट और अन्य बातों के बारे पता करें। इस तरह आपको अपने बच्चे की तबियत और स्किन का ख्याल रखने में पूरी मदद मिलेगी। Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां