थायराइड में क्या खाना चाहिए?
Thyroid Diet Tips in Hindi: थायराइड एक बेहद आम समस्या है और आजकल इसके मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। युवाओं में भी थायराइड रोग के मामले सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि थायराइड, गर्दन के सामने स्थित तितली के आकार की ग्रंथि है, जो T3 और T4 हार्मोन का उत्पादन करती है। इसके अलावा, थायराइड ग्रंथि मेटाबॉलिज्म, हृदय गति और शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करती है। जब यह ग्रंथि सही तरीके से हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाती है, तो इस स्थिति में थायराइड की समस्या होती है। थायराइड दो प्रकार के होते हैं, इसमें हाइपोथायराइडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म शामिल हैं। थायराइड रोगियों को दवाइयों के साथ ही, अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है। आइए, जानते हैं थायराइड में क्या खाना चाहिए(Thyroid me Kya Khana Chahiye)?