थायराइड कैंसर के लक्षण
आजकल थायराइड से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग हाइपोथायराइडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म से जूझ रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग थायराइड ग्रंथि के कैंसर से भी परेशान हैं। थायराइड कैंसर गर्दन में मौजूद थायराइड ग्लैंड में होने वाला कैंसर है। यह ग्लैंड शरीर के मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और ऊर्जा को नियंत्रित करने का काम करती है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य थायराइड या गले की मामूली परेशानी जैसे लग सकते हैं। इसलिए लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, थायराइड कैंसर के लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, तभी समय पर इलाज संभव है। आइए, आर्ट ऑफ हीलिंग के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा से जानते हैं थायराइड कैंसर के लक्षणों के बारे में-
