चेहरे से होली का पक्का रंग हटाने का सही तरीका
Holi ka Rang Kaise Saaf Kare: होली के बाद स्किन से रंग हटाना एक सामान्य नॉर्मल है, लेकिन इसे गलत तरीके से करने पर स्किन को गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है। जमकर होली खेलने के बाद कुछ लोग त्वचा पर जमा गुलाल साफ करने के लिए नहाने जाते हैं और वहां जाकर घंटों साबुन घिस-घिसकर रंग निकालने की कोशिश करते रहते हैं। उन्हें लगता है कि बार-बार साबुन लगाने से रंग जल्दी निकल जाएगा, जबकि सच्चाई इसके उलट हो सकती है। इसे लेकर नारायण हेल्थ एसआरसीसी, चिल्ड्रन हॉस्पिटल, मुंबई के वरिष्ठ सलाहकार - बाल चिकित्सा त्वचाविज्ञान डॉक्टर मनीष शाह कहते हैं कि हमारी स्किन जो होती है, वह हमारे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा ढाल की तरह होती है, और इसकी देखभाल बहुत जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जो भले ही स्किन को खराब करती हैं, लेकिन फिर भी लोग इन्हीं का सहारा लेते हैं। आइए इन गलतियों के बारे में जानते हैं।